एक्सप्लोरर

Indo Farm Equipment IPO GMP: साल के आखिरी IPO से हो सकती है मोटी कमाई, GMP से मिल रहा तगड़ा संकेत

Indo Farm Equipment IPO GMP: इंडो फार्म इक्विपमेंट का IPO ग्रे मार्केट में 80 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. इस प्रीमियम के आधार पर IPO की लिस्टिंग 295 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है

Indo Farm Equipment IPO GMP: अगर आप IPO निवेशक हैं और आईपीओ में पैसा लगाकर मुनाफा कमाते हैं तो साल का आखिरी आईपीओ भी आपके लिए शानदार होने वाला है. दरअसल, साल 2024 के आखिरी महीने के आखिरी सप्ताह में निवेशकों के लिए इंडो फार्म इक्विपमेंट (Indo Farm Equipment) का IPO शानदार कमाई का मौका लेकर आया है. यह IPO 31 दिसंबर 2024 को खुलेगा और 2 जनवरी 2025 को बंद होगा. BSE और NSE पर इसकी लिस्टिंग 7 जनवरी 2025 को हो सकती है.

कंपनी क्या करती है

इंडो फार्म इक्विपमेंट साल 1994 से ट्रैक्टर और पिक एंड कैरी क्रेन जैसे कृषि उपकरण बनाने का काम कर रही है. हिमाचल प्रदेश के बद्दी में फैले इसके प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 12,000 ट्रैक्टर और 1,280 क्रेन है. कंपनी न केवल भारत में बल्कि नेपाल, सीरिया, सूडान, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देशों में भी अपने प्रोडक्ट निर्यात करती है.

IPO की डिटेल्स

IPO साइज: कुल 260.15 करोड़ 
नए शेयर: 184.90 करोड़ 
ऑफर फॉर सेल: 75.25 करोड़
फेस वैल्यू: 10 रुपये प्रति शेयर
प्राइस बैंड: 204-215 रुपये प्रति शेयर
लॉट साइज: 69 शेयर

इस IPO में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 35% रिटेल निवेशकों के लिए और 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के लिए रिजर्व है.

कंपनी की फाइनेंशियल कंडीशन

वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू 1% बढ़कर 375.95 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 371.82 करोड़ रुपये था. शुद्ध मुनाफा भी 1% बढ़कर 15.6 करोड़ रुपये पहुंच गया. अप्रैल-जून 2024 के दौरान कंपनी ने 75.54 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 2.45 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया.

IPO से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल

कंपनी इस रकम का इस्तेमाल नई क्रेन यूनिट स्थापित करने, कर्ज चुकाने, अपनी एनबीएफसी सब्सिडियरी Barota Finance में निवेश और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी.

ग्रे मार्केट (GMP) में क्या हाल है

इंडो फार्म इक्विपमेंट का IPO ग्रे मार्केट में 80 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. इस प्रीमियम के आधार पर IPO की लिस्टिंग 295 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है, जोकि इश्यू प्राइस से 37.21% अधिक है. यानी इंडो फार्म इक्विपमेंट के IPO में ग्रे मार्केट के रुझानों को देखते हुए अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: SEBI ने 15000 वेबसाइट्स और कई इंफ्लुएंसर्स को किया बैन! शेयर मार्केट को लेकर कर रहे थे गुमराह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airlines News: भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
भारतीय एयरलाइंस का दबदबा, मई में 1.53 करोड़ यात्रियों ने किया सफर, DCGA की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
SBI Manager Salary: कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
कागज पर 35 लाख रुपए, हाथ में कितना? SBI मैनेजर की सैलरी स्लिप देख घूम गया लोगों का सिर
Anti Women Skew: दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दिल्ली की कंपनियों में औरतों संग भेदभाव? हर 10 में से 9 कर्मचारी हैं मर्द, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Richest Cities List: कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो
कमाने में बेंगलुरु-दिल्ली नंबर-1 तो उड़ाने में चंडीगढ़ आगे, देश के सबसे अमीर शहरों की लिस्ट देख लो

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget