एक्सप्लोरर

IPO: इंडो फार्म के 260 करोड़ के आईपीओ में चूक गए तो करें लिस्टिंग का इंतजार, निवेश से हो जाएंगे मालामाल

IPO: जीएमपी के आधार पर अनुमान है कि इंडो फार्म इक्विपमेंट के आईपीओ की लिस्टिंग 311 रुपये प्रति शेयरों के हिसाब से हो सकती है. जो आईपीओ प्राइस 215 रुपये प्रति शेयर से 44.65 फीसदी अधिक होगी.

Indo Farm Equipment: इंडो फार्म इक्विपमेंट के 260  करोड़ के आईपीओ के बोली लगाने की प्रक्रिया दो जनवरी को खत्म हुई है. साइज में थोड़े छोटे इस आईपीओ में अगर आप बोली लगाने से चूक गए हैं या शेयर सब्सक्राइब नहीं कर पाए हैं तो इसकी लिस्टिंग का इंतजार जरूर करें. क्योंकि लिस्टिंग के तुरंत बाद अगर आप चूके तो पछताएंगे. हालांकि लाइव मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम काफी ऊपर चढ़कर थोड़ा नीचे की ओर आ गया.  पांच जनवरी को शेयरों के आवंटन के दिन यह 99 रुपये प्रति शेयर से घटकर 96 रुपये प्रति शेयर पर था. इससे अनुमान है कि इसके आईपीओ की लिस्टिंग 311 रुपये प्रति शेयरों के हिसाब से हो सकती है. जो आईपीओ प्राइस 215 रुपये प्रति शेयर से 44.65 फीसदी अधिक है. यह एक अच्छा संकेत माना जा रहा है.

हर कैटेगेरी के इन्वेस्टर्स ने किया वाह

इंडो फार्म इक्विपमेंट्स के शेयरों को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया है. दो जनवरी को आईपीओ बंद होने तक यह ओवर सब्सक्राइब्ड हो चुका था. बिडिंग के अंतिम दिन यह 229.68 गुना सब्सक्राइब्ड था. 84 लाख 70 हजार उपलब्ध शेयरों की तुलना में 194 करोड़ 53 लाख 89 हजार 519 शेयर सब्सक्राइब किए गए. योग्य संस्थागत निवेशकों ने इसे 242.40 गुना ओवरसब्सक्राइब्ड किया. गैर संस्थागत निवेशकों ने 503.83 गुना शेयर सब्सक्राइब किए. इसी तरह रिटेल सिगमेंट में ऑफर्ड शेयर के 104.92 गुना हासिल किए गए.

 सात जनवरी को होनी है लिस्टिंग

आईपीओ के बाद इंडो फार्म इक्विपमेंट के शेयरों के आवंटन की प्रक्रिया तीन जनवरी यानी शुक्रवार के दिन पूरी हुई. अब निवेशक सात जनवरी यानी मंगलवार को इसके लिस्टिंग के दिन का इंतजार कर रहे हैं. आईपीओ में इसके शेयर का प्राइस बैंड 204-215 रुपये के बीच रखा गया था. आईपीओ में 86 लाख इक्विटी शेयर थे और 35 लाख ऑफर फॉर सेल शेयर थे. कंपनी के प्रमोटर रणवीर सिंह ख़ड़वालिया हैं. 260 करोड़ का यह आईपीओ कंपनी के बाजार पूंजीकरण को एक हजार करोड़ के पार पहुंचा देगा.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें :

EPFO: रिटायरमेंट के साथ ही वेतन की तरह खाते में आ जाएगा 68 लाख लोगों का पेंशन बेनिफिट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
मेट्रो शहरों से दूर छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा मौका, अदाणी ग्रुप की 'वंदे भारतम्' पहल शुरू
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
गांव में करना चाहते हैं अपना बिजनेस, सरकार से कैसे मिल सकती है मदद?
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस
दुकानदारों और व्यापारियों के लिए भी UPI फ्री, ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगी कोई फीस

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget