एक्सप्लोरर

IndiGo MCap: इंडिगो के शेयरों ने भरी ऊंची उड़ान, यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी

IndiGo Share Price: विमानन कंपनियों के लिहाज से भारतीय कारोबारी जगत के आसमान को काफी मुश्किल माना जाता है, लेकिन इंडिगो ने अब तक तमाम चुनौतियों को सफलतापूर्वक मात दी है...

भारतीय शेयर बाजारों (Indian Share Market) ने बुधवार 28 जून को नई ऊंचाइयां हासिल कर ली. बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) ने पहली बार 64 हजार अंक के और निफ्टी (NSE Nifty) ने 19 हजार अंक के स्तर को पार किया. इसके साथ-साथ कुछ कंपनियों ने भी नई ऊंचाई हासिल की और उनमें एक प्रमुख नाम है इंडिगो (IndiGo) का. इंडिगो के शेयरों के भाव में भी बुधवार को अच्छी-खासी तेजी देखी गई.

इतना हो गया इंडिगो का एमकैप

बुधवार को इंडिगो का शेयर (IndiGo Share) 3.55 फीसदी मजबूत होकर 2,620 रुपये के पास बंद हुआ. इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 1,01,007.56 करोड़ रुपये हो गया. इस तरह से इंडिगो का बाजार पूंजीकरण (IndiGo MCap) और शेयर भाव दोनों अभी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल पर है. ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी भारतीय विमानन कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ है.

गो फर्स्ट की बदहाली से फायदा

भारतीय बाजार को विमानन कंपनियों के लिए काफी मुश्किल माना जाता है. हाल ही में एक अन्य विमानन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) की हालत खराब हुई और कंपनी ने दिवालिया होने का आवेदन फाइल किया. हालांकि इससे इंडिगो को काफी फायदा हुआ है. गो फर्स्ट के द्वारा इंसोल्वेंसी के लिए फाइल करने के बाद से इंडिगो के शेयरों में काफी तेजी देखी जा रही है. इस साल अब तक इसके शेयरों के भाव 28 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं.

हाल ही में दिया सबसे बड़ा ऑर्डर

इंडिगो ने इसी महीने की शुरुआत में 500 विमानों का ऑर्डर दिया है. यह ऑर्डर एयरबस निओ फैमिली के विमानों के लिए है, जिसकी कुल वैल्यू करीब 50 बिलियन डॉलर है. कंपनी को इन विमानों की डिलीवरी साल 2030 से 2050 के दौरान मिलेगी. यह विमानन इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है. इससे कंपनी की भविष्य की तैयारियों का पता चलता है.

ब्रोकरेज फर्म ने इतना बढ़ाया टारगेट

संभवत: यही कारण है कि इंडिगो के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्मों का भरोसा बना हुआ है. ब्रोकरेज फर्म यूबीएस की मानें तो इंडिगो के शेयरों में बहुत संभावनाएं हैं. यूबीएस ने पहले इसे 2,690 रुपये का टारगेट दिया था. अब उसने इंडिगो के टारगेट को बढ़ाकर 3,300 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इंडिगो अभी काफी अच्छी स्थिति में है और अमेरिकी डॉलर या कच्चे तेल के भाव में बदलाव के असर को बिना किसी खास परेशानी के संभालने में सक्षम है.

ये भी पढ़ें: पूरे फ्रांस से ज्यादा हो गई अकेले एप्पल कंपनी की वैल्यू, भारत समेत सिर्फ 6 देशों से है पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol: एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
एथेनॉल नहीं होता तो आज 125 रुपए लीटर होता पेट्रोल का दाम, सरकार ने संसद में कहा
FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल वाले प्रोडक्ट्स के दाम
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
1601 करोड़ की बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे CM फडणवीस, ऐसे बचेगा करोड़ों का किराया
Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget