एक्सप्लोरर

Indigo Salary Hike: शानदार नतीजे घोषित करने के बाद इंडिगो का पायलट्स और केबिन क्रू को सौगात, 1 अक्टूबर से सैलेरी बढ़ाने का किया ऐलान

Indigo Hikes Salary News: शानदार वित्तीय नतीजे पोस्ट करने के बाद इंडिगो ने अपने पायलट्स और केबिन क्रू के वेतन को बढ़ाने का फैसला किया है.

Indigo Hikes Salary: देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइंस इंडिगो ने शानदार नतीजे घोषित करने के बाद अपने पायलट्स और केबिन क्रू के सैलेरी में इजाफा करने का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा कि सैलेरी में बढ़ोतरी का फैसला एक अक्टूबर 2023 से लागू होगा. 

इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट असिम मित्रा ने कहा कि, सबसे पहले हमने खुद को आगे बढ़ाते हुए वित्तीय तौर पर मजबूत किया. हमने समीक्षा करने के बाद कोविड पूर्व स्तरों पर वेतन भत्तों को फिर से बहाल किया. आने वाले दिनों में हम अपने एचआर टीम के साथ मिलकर फ्लाइट क्रू की सैलेरी बढ़ाने पर काम करेंगे. रिवाइज्ड सैलेरी स्ट्रक्चर एक अक्टूबर से प्रभावी होगा. 

इंडिगो ने अपने पायलट्स और केबिन क्रू के वेतन बढ़ोतरी पर काम करना शुरू कर दिया है और एयरलाइंस के इस फैसला का फायदा 4500 फ्लाइट्स क्रू को होगा. पिछली तिमाही जनवरी से मार्च के नतीजों के ऐलान के बाद एयरलाइंस ने अपने क्रू मेबर्स को सैलेरी का 3 फीसदी बोनस देने का ऐलान किया था. 

बुधवार को ही इंडिगो ने 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए थे. और कंपनी को पहली तिमाही में रिकॉर्ड 3090 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जो एयरलाइंस के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है. घरेलू एविएशन मार्केट में कंपनी का मार्केट शेयर 60 फीसदी से भी ज्यादा है.  

दरअसल मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कच्चे तेल के दामों में कमी के चलते सस्ते हवाई ईंधन, गर्मी की छुट्टी के चलते एयर ट्रैवल की भारी मांग और गो फर्स्ट के उड़ानें रद्द होने का जबरदस्त फायदा मिला था. इसी के चलते कंपनी ने शानदार तिमाही नतीजे घोषित किए हैं और उसका फायदा कंपनी अपने पायलट्स और केबिन क्रू मेंबर्स को देने जा रही है.  

बहरहाल शानदार नतीजों के बाद भी इंडिगो का स्टॉक 4.58 फीसदी की गिरावट के साथ 2448 रुपये पर क्लोज हुआ है.  

ये भी पढ़ें 

Stalled Projects: अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स और रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे होम बायर्स को राहत देने की तैयारी, कमिटी ने सौंपी सरकार को सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget