एक्सप्लोरर

Indian's Income: तेजी से बढ़ रही है भारतीयों की कमाई, 10 करोड़ लोगों की सालाना इनकम होगी 8-8 लाख के पार

India's Affluent Class: भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज तरक्की के साथ भारतीयों की कमाई भी बढ़ रही है. गोल्डमैन सैश ने अब इस बारे में एक रिपोर्ट में रोचक अनुमान जताया है...

भारत में एफ्लुएंट क्लास यानी समृद्धि वर्ग में तेज बढ़ोतरी आ रही है. जैसे-जैसे भारतीय अर्थव्यवस्था तरक्की कर रही है, भारतीयों की समृद्धि भी बढ़ रही है. ग्लोबल बैंकिंग ग्रुप गोल्डमैन सैश का मानना है कि आने वाले सालों में भी भारत के समृद्ध वर्ग में तेज बढ़ोतरी आने वाली है और अच्छी-खासी कमाई करने वालों की संख्या जबरदस्त तरीके से बढ़ने वाली है.

गोल्डमैन सैश ने इस बारे में शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी की. उसने कहा कि अगले तीन साल में भारत में समृद्धि लोगों की संख्या बढ़कर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ हो जाएगी. गोल्डमैन सैश ने रिपोर्ट को तैयार करने में एफ्लुएंट इंडियन की कैटेगरी में उन लोगों को रखा है, जिनकी सालाना कमाई 10 हजार डॉलर से ज्यादा हो जाएगी. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 8 लाख 30 हजार रुपये हो जाती है.

6 करोड़ भारतीय हो गए समृद्ध

गोल्डमैन सैश ने रिपोर्ट में बताया है कि बीते कुछ सालों के दौरान 8.30 लाख रुपये सालाना से ज्यादा कमाने वाले भारतीयों की संख्या तेजी से बढ़ी है. रिपोर्ट के अनुसार, 2015 में भारत में 2.4 करोड़ लोग ऐसे थे, जो सालाना 8.30 लाख रुपये से ज्यादा कमा रहे थे. इस कैटेगरी के लोगों की संख्या अब बढ़कर 6 करोड़ हो गई है. इसका मतलब हुआ कि पिछले 8 सालों में 8.30 लाख रुपये से ज्यादा की सालाना कमाई वाले लोगों की संख्या ढाई गुना हो गई है.

समृद्धि से बढ़ेगी प्रीमियम सामानों की डिमांड

हालांकि भारत की विशाल आबादी की तुलना में 10 हजार डॉलर से ज्यादा कमाने वाले लोगों की कुल संख्या अभी बहुत कम है. यह आबादी के महज 4.1 फीसदी के बराबर आता है. रिपोर्ट के प्रोजेक्शन से पता चलता है कि आने वाले सालों में प्रतिशत में सुधार आ सकता है. गोल्डमैन सैश का कहना है कि जैसे-जैसे भारत में समृद्ध लोगों की आबादी बढ़ेगी, वैसे-वैसे देश में प्रीमियम सामानों की डिमांड भी तेज होगी.

इन कारणों से बढ़ी भारतीयों की समृद्धि

गोल्डमैन सैश की रिपोर्ट ‘एफ्लुएंट इंडिया’ के अनुसार, भारत को बीते कुछ सालों के दौरान कई फैक्टर से मदद मिली है. ग्लोबल बैंकिंग फर्म के अनुसार, पिछले दशक के दौरान अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर देश की तेज तरक्की, स्थिर मौद्रिक नीति और हाई क्रेडिट ग्रोथ से भारतीयों की समृद्धि बढ़ी है.
भारत की प्रति व्यक्ति आय अभी करीब 2,100 डॉलर यानी 1.74 लाख रुपये सालाना है.

ये भी पढ़ें: वरिष्ठ नागरिकों को फिर मिलेगी रेलवे के किराए में छूट? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget