एक्सप्लोरर

Train Fare Concession: वरिष्ठ नागरिकों को फिर मिलेगी रेलवे के किराए में छूट? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया ये अपडेट

Senior Citizen Concession: भारतीय रेल की ओर से किराए में वरिष्ठ नागरिकों को पहले विशेष छूट दी जाती थी, जो पिछले कुछ सालों से बंद है. इसे पुन: बहाल करने के बारे में अक्सर बातें होती हैं...

वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे के किराए में मिलने वाली छूट लंबे समय से बंद है. अक्सर इसे फिर से बहाल करने को लेकर बातें उठती रहती हैं. यहां तक कि संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में भी इस मुद्दे को उठाया जा चुका है. केंद्र सरकार ने अब वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट यानी सीनियर सिटीजन कंसेशन पर नया अपडेट दिया है.

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की हुई समीक्षा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को अहमदाबाद में इस बारे में बातें की. वह बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर चल रहे काम की समीक्षा करने के लिए अहमदाबाद की यात्रा पर थे. इस दौरान उनसे वरिष्ठ नागरिकों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को रेलवे के किराए में मिलने वाली छूट को लेकर सवाल किया गया. पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने सीधे-सीधे उत्तर तो नहीं दिया, लेकिन उनका परोक्ष जवाब न में था. छूट के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी ट्रेन यात्रियों को पहले ही किराए में 55 फीसदी की छूट मिल रही है.

कोविड के बाद समाप्त हो गई छूट

आपको बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कोविड-19 से पहले रेलवे के किराए में 50 फीसदी की विशेष छूट मिलती थी. कोरोना महामारी के दौरान देश में लॉकडाउन लगाने की नौबत आई. उस दौरान इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जब देश में ट्रेन के भी पहिए थम गए. ट्रेन की सेवाएं धीरे-धीरे बाद में शुरू हुईं और जून 2022 में पूरी तरह से बहाल हो पाईं. हालांकि जब दोबारा रेलवे का परिचालन सामान्य हुआ तो वरिष्ठ नागरिकों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को किराए में मिलने वाली छूट समाप्त कर दी गई.

रेल मंत्री का सब्सिडी पर बयान

केंद्र सरकार पहले भी कई बार अपना पक्ष साफ कर चुकी है, जिससे पता चलता है कि वरिष्ठ नागरिकों को रेल के किराए में छूट अब शायद ही मिले. रेल मंत्री ने सरकार के उसी तर्क को इस बार भी दोहराया कि रेलवे के सभी यात्रियों को किराए पर 55 फीसदी की छूट मिल रही है. उन्होंने पहले भी कहा है कि अगर किसी रूट के ट्रेन टिकट की लागत 100 रुपये आ रही है तो रेलवे की ओर से सिर्फ 45 रुपये चार्ज किए जा रहे हैं, यानी हर यात्री को 100 रुपये के टिकट पर 55 रुपये की छूट दी जा रही है.

लोकसभा में बताया था ये आंकड़ा

रेल मंत्री ने पिछले साल नवंबर में लोकसभा में बताया था कि 2019-20 में रेलवे ने यात्रियों के टिकट पर 59,387 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी थी. उन्होंने कहा था कि रेलवे की ओर से अभी भी यात्री किराए पर सब्सिडी दी जा रही है. उन्होंने तब कहा था कि रेलवे की ओर से दी जा रही सब्सिडी हर यात्री के किराए पर 53 फीसदी बैठती है.

हजारों करोड़ रुपये की हो रही बचत

वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट बंद करने से रेलवे को मोटी बचत हो रही है. पिछले साल रेलवे ने एक आरटीआई के जवाब में इसकी जानकारी दी थी. रेलवे ने बताया था कि 30 मार्च 2020 से 31 मार्च 2022 के दौरान उसे वरिष्ठ नागरिकों से 3,464 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसमें कंसेशन समाप्त करने से हुई 1,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त बचत भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: खेती की जमीन पर भी लग जाता है इनकम टैक्स, जानिए क्या हैं फार्म लैंड पर भारत में टैक्स के नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
घरेलू या कमर्शियल किसका आज बढ़ा रेट? चेक करें LPG की ताजा कीमत
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget