एक्सप्लोरर

Market This Week: रूस-यूक्रेन संघर्ष, फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले से तय होगी बाजार की दिशा

Market This Week: भारतीय शेयर बाजार के लिए ये हफ्ता अहम रहने वाला है क्योंकि थोक और रिटेल महंगाई के आंकड़े आएंगे और FOMC बैठक के नतीजे भी बाजार पर असर डालेंगे. रूस-यूक्रेन युद्ध का असर तो आएगा ही.

Stock Market This Week: रूस-यूक्रेन संघर्ष, ब्याज दर पर अमेरिकी केंद्रीय बैंक के फैसले और घरेलू मोर्चे पर मुद्रास्फीति के आंकड़ों से इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय होगी. आर्थिक विश्लेषकों ने यह राय जताई है. विश्लेषकों का मानना है कि बाजार में अभी उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रहेगा.

16 मार्च को आएंगे FOMC मीटिंग के नतीजे
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, "एफओएमसी की बैठक, रूस-यूक्रेन संघर्ष इस सप्ताह बाजार के लिए महत्वपूर्ण वैश्विक कारक रहेंगे. अभी रूस-यूक्रेन तनाव को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (एफओएमसी) की बैठक के नतीजे 16 मार्च को आएंगे."

14 मार्च को महंगाई के आंकड़े आएंगे
मीणा ने कहा कि इन सबके बीच कच्चे तेल की कीमतें और विदेशी निवेशकों का रुख भी भारतीय बाजारों की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा, मुद्रास्फीति के आंकड़े 14 मार्च को आएंगे. होली के मौके पर शुक्रवार यानी 18 मार्च को बाजार बंद रहेंगे.

बाजार आज IIP के आंकड़ों पर देंगे रिएक्शन
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष रिसर्च अजित मिश्रा ने कहा. "यह कम कारोबारी सत्रों वाला सप्ताह रहेगा. सोमवार को बाजार भागीदार औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देंगे. इसी तरह उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े भी आने हैं. अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजे 16 मार्च को आएंगे. इनपर सभी की निगाह रहेगी."

बीते हफ्ते कैसी रही शेयर बाजार की चाल
बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1216.49 अंक या 2.23 फीसदी चढ़ा. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 385.10 अंक या 2.37 फीसदी के लाभ में रहा.

बना रहेगा बाजार में उतार-चढ़ाव
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा. "विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और अब निकट भविष्य में बाजार अन्य महत्वपूर्ण कारकों पर प्रतिक्रिया देगा. रूस-यूक्रेन भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, अर्थव्यवस्था पर मुद्रास्फीति दबाव को लेकर रिजर्व बैंक की प्रतिक्रिया आदि पर अब बाजार की निगाह रहेगी. इनके अनुकूल होने तक बाजार में उतार-चढ़ाव कायम रहेगा."

रूस-यूक्रेन वॉर का बाजार पर दिखता रहेगा असर
रुपये का उतार-चढ़ाव, कच्चे तेल के दाम और विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार की दिशा को प्रभावित करेगा. सैमको सिक्योरिटीज में इक्विटी रिसर्च प्रमुख येशा शाह ने कहा. "रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बैठक इस सप्ताह बाजार के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम हैं. घरेलू मोर्चे पर मुद्रास्फीति के आंकड़े भी बाजार की दिशा के लिए महत्वपूर्ण होंगे.

ये भी पढ़ें

आज ट्रेन से ट्रैवल करने का है प्लान तो जरूर चेक कर लें रद्द ट्रेनों की लिस्ट, रेलवे ने किया 263 ट्रेनों को कैंसिल

FPI का भारतीय बाजारों से लगातार पैसे निकालना जारी, मार्च में अब तक निकाले 45,608 करोड़ रुपये 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Plastic Note: क्या तेज धूप या जेब की गर्मी से पिघल जाते हैं प्लास्टिक के नोट? जानिए क्या है सच
Share Market Today: टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
अभी से हो जाएं तैयार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; क्रूड ऑयल पहुंचा 91 डॉलर के पार
अभी से हो जाएं तैयार, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; क्रूड ऑयल पहुंचा 91 डॉलर के पार
Gold- Silver Price Today: सुबह- सुबह महंगा हुआ सोना, चांदी के क्या हैं भाव, खरीदारी से पहले चेक करें सोने- चांदी की रेट
Gold- Silver Price Today: सुबह- सुबह महंगा हुआ सोना, चांदी के क्या हैं भाव, खरीदारी से पहले चेक करें सोने- चांदी की रेट

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget