एक्सप्लोरर

BSE Market Cap: भारतीय शेयर बाजार की ऐतिहासिक छलांग, पहली बार मार्केट वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर के पार

Stock Market Today: 29 नवंबर, 2024 के बाद महज छह महीने में भारतीय शेयर बाजार के मार्केट कैप में 1 ट्रिलियन डॉलर का उछाल आया है.

BSE Market Capitalisation: भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर नए माइलस्टोन को छूने में कामयाब हुआ है. पहली बार बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5 ट्रिलियन डॉलर के पार चला गया है.  बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स के मार्केट कैप 414.62 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ है. इससे पहले 29 नवंबर 2023 को पहली बार भारतीय शेयर बाजार का वैल्यूएशन 4 ट्रिलियन डॉलर को पार करने में सफल हुआ था. महज छह महीने में भारतीय शेयर बाजार के मार्केट वैल्यू में एक ट्रिलियन डॉलर का उछाल आया है. 

नए हाई पर मार्केट कैप

मंगलवार 21 मई 2024 को मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप 414.62 लाख करोड़ रुपये पर जाकर क्लोज हुआ है और इसी के साथ डॉलर टर्म्स में भी भारतीय स्टॉक एक्सचेंज का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर के पार जाने में कामयाब रहा है. हालांकि बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी अभी भी अपने लाइफटाइम हाई से नीचे ट्रेड कर रहा है.  

मोदी-शाह के बयान ने भरा जोश 

जिस रफ्तार के साथ भारतीय शेयर बाजार का मार्केट वैल्यू बढ़ा है वो हैरान करने वाला है. पिछले वर्ष 29 नवंबर, 2024 को पहली बार भारतीय शेयर बाजार का मार्केट कैप 4 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक लक्ष्य को पार करने में सफल रहा था. लेकिन महज छह महीने के भीतर भारतीय शेयर बाजार के मार्केट वैल्यूएशन में एक ट्रिलियन डॉलर का उछाल आया है और ये 5 ट्रिलियन डॉलर के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा है. 13 मई 2024 को गृह मंत्री अमित शाह और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर बाजार के नए हाई तो छूने के संकेत दिए तब से ही बाजार में जोरदार तेजी देखी जा रही है.   

3 वर्ष में 2 ट्रिलियन बढ़ा मार्केट कैप  

5 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप की उपलब्धि के साथ ही भारतीय शेयर बाजार दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा बाजार बन चुका है. अमेरिकी शेयर बाजार पहले स्थान पर है. दूसरे स्थान पर चीन, तीसरे पर जापान ,चौथे स्थार पर हांगकांग का शेयर बाजार है. 29 मई 2007 को भारतीय शेयर बाजार ने 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप के लक्ष्य को पार किया था. उसके 10 वर्ष के बाद 16 मई 2017 को 2 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप हो गया. 24 मई 2021 को 3 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप को छूने में भारतीय शेयर बाजार कामयाब हुआ था. 29 नवंबर 2023 को 4 ट्रिलियन डॉलर और 21 मई 2024 को 5 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप के ऐतिहासिक हाई को पार करने में सफल रहा है. 

ये भी पढ़ें 

SBI चेयरमैन पद के लिए इंटरव्यू को अचानक FSIB ने किया स्थगित, नई सरकार के गठन के बाद होगी तारीख तय

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI News: क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
क्या बंद होगी फ्री UPI सर्विस? जानिए मर्चेंट चार्जेस की पूरी सच्चाई और नियम
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget