एक्सप्लोरर

Market This Week: ग्लोबल रुझान और GDP के आंकड़े डालेंगे शेयर बाजार की चाल पर असर

Stock Market This Week: कल से शुरू होने वाले कारोबारी हफ्ते में कई अहम घटनाक्रम होने वाले हैं जिनमें देश की जीडीपी के आंकड़े और ग्लोबल रुझान आएंगे. इन सब का असर बाजार की चाल पर देखा जाएगा.

Market This Week: शेयर बाजार की दिशा इस हफ्ते मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़ों और ग्लोबल बाजारों के रुख से तय होगी. वित्तीय बाजार के जानकारों ने यह राय जताई है. उनका कहना है कि सप्ताह के दौरान ऑटोमोबाइल सेल्स के मासिक आंकड़े भी आने हैं, जो बाजार को दिशा देने में भूमिका निभाएंगे. विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लिवाली और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जैसे अनुकूल कारकों से पिछले सप्ताह दलाल पथ पर तेजड़िये हावी रहे जिससे बाजार में शानदार तेजी देखी गई है.

पिछले हफ्ते कैसी रही थी बाजार की चाल
पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 630.16 अंक या एक फीसदी चढ़ा था. शुक्रवार को सेंसेक्स 62,293.64 अंक पर बंद हुआ, जो इसका सबसे ऊंचा स्तर है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18,512.75 अंक के अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था.

जानें क्या कहते हैं जानकार
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च चीफ संतोष मीणा ने कहा, "इस सप्ताह सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दूसरी तिमाही के आंकड़े आने हैं. इसके अलावा वाहन बिक्री के आंकड़े भी आएंगे. वैश्विक मोर्चे पर बाजार अमेरिका के आंकड़ों और डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड प्रतिफल के उतार-चढ़ाव पर नजर रखेगा. इसके अलावा चीन से आने वाली खबरें भी बाजार के उतार-चढ़ाव की वजह बन सकती हैं."

इस हफ्ते आएंगे बड़े आर्थिक आंकडे़
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट-टेक्नीकल एनालिस्ट अजित मिश्रा ने कहा कि इस सप्ताह बाजार भागीदारों की निगाह संकेतकों के लिए जीडीपी और विनिर्माण पीएमआई के आंकड़ों पर रहेगी. साथ ही एक दिसंबर को वाहन बिक्री के मासिक आंकड़े भी आएंगे. दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े बुधवार को आएंगे. वहीं विनिर्माण क्षेत्र के लिए खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) का आंकड़ा बृहस्पतिवार को जारी किया जाएगा.

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च चीफ विनोद नायर ने कहा, "इस सप्ताह फेडरल रिजर्व के प्रमुख का संबोधन भी है. उनके संबोधन के अलावा दूसरे मैक्रो इकोनॉमिक आंकड़े बाजार की दिशा तय करेंगे."

ये भी पढ़ें

Delay in Projects: रोड ट्रांसपोर्ट और Highway सेक्टर के सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट्स समय से पीछे- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget