एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: अमंगल साबित हुआ बाजार के लिए आज का ट्रेडिंग सत्र, सेंसेक्स 850 तो निफ्टी 257 अंक गिरकर हुआ बंद

Share Market Update: सेंसेक्स 844 अंकों की गिरावट के साथ 57,147 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 257 अंकों की गिरावट के साथ 16,983 अंकों पर क्लोज हुआ है.

Stock Market Closing On 11th October 2022: मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद अमंगल साबित हुआ है. यूरोपीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट के बाद भारतीय बाजार में दोपहर बाद लौटी मुनाफावसूली के चलते बड़ी गिरावट देखी गई.  आज का कारोबार खत्म होने पर मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेंसेक्स 844 अंकों की गिरावट के साथ 57,147 अंकों पर बंद हुआ है तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 257 अंकों की गिरावट के साथ 16,983 अंकों पर क्लोज हुआ है. निफ्टी फिर से 17,000 अंकों के नीचे जा फिसला है. 

सेक्टर का हाल
आज के ट्रेडिंग सेशन में सभी सेक्टर्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. आईटी , बैंकिंग, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, मेटल्स, रियल एस्टेट, मीडिया, एनर्जी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स एफएमसीजी जैसे सेक्टर के शेयरों में गिरावट देखी गई. स्मॉल कैप इंडेक्स और मिड कैप इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 3 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 47 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.  सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 2 शेयरों में हरे निशान में क्लोज हुए जबकि  28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

चढ़ने वाले शेयर
जिन शेयरों में आज तेजी रही उन पर नजर डालें तो बाटा इंडिया 1.64 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.12 फीसदी, फेडरल बैंक 0.87 फीसदी, अडानी इंटरप्राइजेज 0.85 फीसदी, एलकेम लैब 0.76 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.63 फीसदी, आईसीआईसीआई लॉमबार्ड 0.53 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. 


गिरने वाले शेयर
जिन शेयरों में मुनाफावसूली रही उनपर नजर डालें तो इंडसइंड बैंक 3.70 फीसदी, नेस्ले 3.13 फीसदी, टाटा स्टील 2.86 फीसदी, इंफोसिस 2.65 फीसदी, टेक महिंद्रा 2.42 फीसदी, डॉ रेड्डी 2.35 फीसदी, टाइटन कंपनी 2.22 फीसदी, एचयूएल 2.08 फीसदी, मारुति सुजुकी 2.07 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

ये भी देखें

Swiss Accounts Details: किन भारतीयों का कितना पैसा स्विस अकाउंट में है जमा, स्विस बैंक ने नाम-पते सहित शेयर की जानकारी

7Th Pay Commission: इस राज्य के कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़ा, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Payment: गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
गलत नंबर पर UPI पेमेंट कर दिया, ट्रांजैक्शन रिवर्स करने का तरीका क्या है?
Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget