एक्सप्लोरर

Stock Market Closing: आईटी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट के चलते 500 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 120 अंक नीचे हुआ क्लोज

Share Market Update: बैंकिंग और एएफएमसीजी शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार बड़ी गिरावट देखने से बच गया. जबकि निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.71 फीसदी गिरकर बंद हुआ है.

Stock Market Closing On 17th April 2023: तीन दिनों की छुट्टी के बाद इस हफ्ते का पहला कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद निराशानजक रहा. इंफोसिस की अगुवाई में आईटी स्टॉक्स में भारी गिरावट के चलते बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. हालांकि निचले लेवल से बाजार ने रिकवरी भी की. सेंसेक्स में एक समय 1000 तो निफ्टी में 254 अंकों की गिरावट आ गई थी लेकिन बैंकिंग और एफएमसीजी स्टॉक्स में खऱीदारी के चलते बाजार संभला और आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 520 अंकों की गिरावट के साथ 60,000 के नीचे 59,910 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 121 अंकों की गिरावट के साथ 17,706 अंकों पर बंद हुआ है. 

सेक्टरों का हाल 

आज के ट्रेंड में बैंकिंग, एफएमसीजी, एनर्जी, ऑटो, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जासे सेक्टर के शेयर तेजी के साथ बंद हुए. जबकि आईटी, फार्मा, हेल्थकेयर जैसे सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. निफ्टी आईटी इंडेक्स 4.71 फीसदी या 1334 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है. स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 स्टॉक तेजी के साथ तो 14 गिकर बंद हुआ. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 31 शेयर तेजी के साथ तो 19 गिरावट के साथ बंद हुए.     

इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 59,910.75 60,407.86 59,442.47 -0.86%
BSE SmallCap 28,186.48 28,212.73 28,013.81 0.00
India VIX 12.27 13.27 11.91 3.00%
NIFTY Midcap 100 31,006.50 31,023.75 30,682.75 0.39%
NIFTY Smallcap 100 9,368.50 9,374.75 9,286.80 0.00
NIfty smallcap 50 4,276.70 4,281.15 4,232.10 0.00
Nifty 100 17,543.45 17,667.30 17,411.55 -0.52%
Nifty 200 9,208.85 9,257.60 9,139.80 -0.40%
Nifty 50 17,706.85 17,863.00 17,574.05 -0.68%

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

आज के ट्रेड में नेस्ले 4.03 फीसदी, पावर ग्रिड 2.29 फीसदी, एसबीआई 2.04 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.37 फीसदी, कोटक महिंद्रा 1.31 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.26 फीसदी  की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि इंफोसिस 9.40 फीसदी, टेक महिंद्रा 5.25 फीसदी, एचसीएल टेक 2.72 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है. 

निवेशकों की संपत्ति बढ़ी

आज के कारोबारी सत्र में भी निवेशकों की संपत्ति के आंकड़े में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है. बीएसई पर लिस्टेड कंपनी का मार्केट कैपिटलाईजेशन बढ़कर 265.94 लाख करोड़ रुपये रहा है तो पिछले ट्रेडिंग सेशन में 265.93 लाख करोड़ रुपये रहा था. 

ये भी पढ़ें 

Akshaya Tritiya 2023: 20 साल पहले की अक्षय तृतीया से लेकर अब तक सोने की कीमतों में आई 1000 फीसदी का उछाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget