एक्सप्लोरर

Startups Funding: फंडिंग विंटर में भी भारत के स्टार्टअप्स को नहीं होगी पैसे की दिक्कत, ऐसे मिलते रहेगा निवेश

Indian Startups Prospect: स्टार्टअप्स की दुनिया अभी फंडिंग विंटर यानी वित्तपोषण की कमी का सामना कर रही है. हालिया बैंकिंग संकट ने परिस्थिति को और गंभीर बना दिया है...

Amitabh Kant on Startups: दुनिया भर में स्टार्टअप्स इन दिनों चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. पिछले एक साल से ज्यादा समय से स्टार्टअप्स यानी नई कंपनियां फंडिंग (Startups Funding Winter) में कमी की समस्या से जूझ रही हैं. हालिया बैंकिंग संकट ने इन समस्याओं को और गंभीर बना दिया है. हालांकि नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत (Former Niti Aayog CEO Amitabh Kant) का मानना है कि अभी भी वैसे स्टार्टअप्स को दिक्कतें नहीं होंगी, जिनका बिजनेस मॉडल बढ़िया है.

इन स्टार्टअप्स को नहीं होगी दिक्कत

अमिताभ कांत अभी जी20 में भारत के शेरपा (India's G20 Sherpa) की भूमिका निभा रहे हैं. वह शनिवार को TiEcon Delhi 2023 स्टार्टअप कांफ्रेंस में हिस्सा ले रहे थे. उन्होंने एक सत्र में टाटा 1एमजी के सीईओ प्रशांत टंडन के साथ बातचीत के दौरान कहा कि जिन भारतीय स्टार्टअप्स का कंपनी संचलान ठीक है और बिजनेस मॉडल बढ़िया है, उन्हें आगे भी पैसों की दिक्कत नहीं होगी, भले ही वेंचर कैपिटल फंडिंग में कमी आ रही हो.

अमिताभ कांत ने किया ये दावा

कांत ने कहा, जब आप विंटर ऑफ मनी की बात करते हैं और कहते हैं कि पैसे नहीं आ रहे हैं, तो मुझे बस इतना बताने दीजिए कि 2021 एक अपवाद वाला साल था. मुझे अभी भी लगता है कि वे भारतीय स्टार्टअप, जिनका कंपनी संचालन अच्छा है और जिनका बिजनेस मॉडल बढ़िया है, उन्हें खूब पैसे मिलेंगे. उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्दी ही भारतीय कंपनियां, कॉरपोरेट घराने और बीमा व पेंशन फंड्स स्टार्टअप में इन्वेस्ट करने के लिए अलग से पैसे रखेंगे. मुझे नहीं लगता कि कभी भी वैसे स्टार्टअप्स के लिए पैसों की कमी होगी.

इस कारण प्रासंगिक है टिप्पणी

अमिताभ कांत की यह टिप्पणी इस कारण प्रासंगिक हो जाती है कि अभी स्टार्टअप्स फंड जुटाने में दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. बाजार में उथल-पुथल और वृहद आर्थिक परिस्थितियों से जुड़ी चिंताओं ने इसे मुश्किल बना दिया है. इन कारणों से कई स्टार्टअप्स को छंटनियों का सहारा लेना पड़ा है, जिनमें कई भारतीय स्टार्टअप्स भी शामिल हैं.

इतना बड़ा है संभावित बाजार

कांत ने स्टार्टअप्स की आने वाली संभावनाओं के बारे में कहा कि उनके लिए बाजार सिर्फ 1.4 अरब भारतीय लोग ही नहीं हैं, बल्कि दुनिया भर के 4-5 अरब वे लोग भी संभावित बाजार हैं, जो मध्यम वर्ग का हिस्सा बनने वाले हैं. उन्होंने इस दौरान कारोबार करने को सुगम बनाने के महत्व के बारे में भी चर्चा की और बताया कि सरकार कंपनियों का बोझ कम करने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें: एसवीबी संकट से भारत के स्टार्टअप्स को नुकसान, लेकिन यहां हो गया तगड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
Petrol Price: पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget