एक्सप्लोरर

हर 100 में से 40 रुपये खाने-पीने पर खर्च करते हैं भारतीय, ड्रिंक्स से लेकर पैकेज्ड फूड है पसंदीदा

Indian Spending Survey: भारतीय परिवार अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा खाने-पीने की चीजों पर खर्च करता है.

Indian Spending Survey: पिछले कुछ सालों में भारतीयों के खर्च करने के तरीके में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. खास बात ये है कि यह है कि यह बदलाव शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में हुआ है. सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों ने देश के परिवारों के घरेलू खर्च को लेकर अपनी ताजा रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट से पता चला है कि आज भी भारतीय परिवार अपनी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा खाने-पीने की चीजों पर खर्च करते हैं.

हालांकि इस डाटा से यह भी पता चला है कि खाने-पीने पर होने वाले खर्च में पिछले 20 सालों में कमी आई है. इसके साथ ही भारतीय अब लग्जरी आइटम कपड़े और मनोरंजन पर जमकर खर्च कर रहे हैं. 

100 रुपये में से 39.70 रुपये खाने-पीने पर खर्च कर रहे भारतीय

NSSO के जारी किए आंकड़े के मुताबिक शहरी क्षेत्र में रहने वाला भारतीय परिवार 100 रुपये की कमाई में से 39.7 रुपये केवल खाने-पीने पर खर्च करता है. वहीं ग्रामीण इलाके में रहने वाला परिवार 100 रुपये में से 47 रुपये खाने-पीने पर खर्च करता है. इस सर्वे में यह भी पता चला है कि पिछले कुछ सालों में भारतीयों ने अनाज पर होने वाले खर्च को कम किया जबकि दूध और पैकेज्ड फूड पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं.

इस सर्वे में खास बात यह भी पता चली है कि भले ही भारतीय अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा खाने पीने की चीजों पर खर्च कर रहे हैं, लेकिन इस खर्च में पिछले 20 सालों में गिरावट दर्ज की गई है. 

दूध और पैकेज्ड फूड पर ज्यादा खर्च कर रहे लोग

दूध और पैकेज्ड फूड पर होने वाले खर्च में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. दूध और पैकेज्ड फूड पर होने वाले खर्च में 4.2 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ है. वहीं अनाज पर होने वाले खर्च में 7.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. खास बात यह रही है कि 1999-2000 से लेकर 2022-23 तक खाने-पीने पर होने वाला खर्च 48.1 फीसदी से घटकर 39.7 फीसदी तक पहुंच गई है. 

एंटरटेनमेंट और कपड़े पर जमकर खर्च कर रहे भारतीय

NSSO के डाटा के मुताबिक भारतीय एंटरटेनमेंट पर अपनी कमाई का 6.5 फीसदी हिस्सा खर्च कर रहे हैं. खास बात ये है कि किराये के लिए भी भारतीय परिवार औसत रूप से 6.5 फीसदी खर्च कर रहे हैं. कपड़ों पर भारतीय परिवार अपनी कमाई का 5.4 फीसदी हिस्सा खर्च कर रहा है. मेडिकल खर्च पर परिवार की कमाई का 5.9 फीसदी हिस्सा खर्च हो रहा है. वहीं वाहन (आने-जाने) पर औसतन भारतीय परिवार 8.5 फीसदी हिस्सा खर्च करता है. वहीं पढ़ाई पर भारतीय परिवार अपनी कमाई का 5.7 फीसदी हिस्सा खर्च कर रहा है.

NSSO सर्वे से यह साफ तौर पर पता चलता है कि भारतीयों ने पिछले कुछ सालों में खाने-पीने पर होने वाले खर्च को कम किया है. इसके साथ ही अब एंटरटेनमेंट, कपड़े, मेडिकल खर्च आदि में इजाफा हुआ है. डाटा से यह भी पता चलता है कि देश में पैकेज्ड फूड की मांग में भी बढ़ोतरी हुई है. 

ये भी पढ़ें-

इन 10 शहरों में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति, ये भारतीय शहर भी हैं कुबेर नगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
भारतीय शेयर बाजार की आज ग्रीन ओपेनिंग, 700 के करीब चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 24000 के पार
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
सोना हुआ 1700 रुपए से ज्यादा सस्ता, चांदी ने भी दी राहत , जानें 29 जुलाई का सोना- चांदी का भाव
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार
पारले ने पूरे किए 95 साल, कंपनी के 4 बड़े ब्रांड्स का टर्नओवर 1000 करोड़ के पार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget