एक्सप्लोरर

Indian Railways: ट्रेनों से जमकर सफर कर रहे हैं यात्री, रेलवे का पैसेंजर फेयर रेवेन्यू बढ़ा, जानें आंकड़ा

Indian Railways Revenue: भारतीय रेलवे के लिए अच्छी खबर है क्योंकि इसकी माल ढुलाई और यात्री किराए के राजस्व में अच्छा इजाफा देखा गया है. पहले माल ढुलाई और अब यात्री खंड के राजस्व के आंकड़ों से जानें.

Indian Railways: भारतीय रेलवे कोविड संकट से उबरने के बाद अपने पहले के ऑपरेशनल लेवल पर आ चुकी है, इसकी माल ढुलाई के साथ सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है. चालू वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों में रेलवे की यात्री किराये से आने वालू कमाई में जोरदार इजाफा हुआ है. इसका आंकड़ा जानकर आपको खुशी होगी. 

चालू वित्त वर्ष के पहले आठ में रेलवे की यात्री सेगमेंट से कमाई 76 फीसदी बढ़ी
भारतीय रेलवे की कुल अनुमानित आय अप्रैल से नवंबर 2022 के दौरान प्रारंभिक आधार पर 43,324 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान कमाए गए 24,631 करोड़ रुपये की तुलना में 76 फीसदी ज्यादा है. इस तरह भारतीय रेल ने अप्रैल से नवंबर के बीच पैसेंजर सेगमेंट से राजस्व में 76 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है. रेलवे ने शुक्रवार को बयान में यह जानकारी दी और ट्वीट भी किया है.

अलग-अलग कैटेगरी के टिकटों में रिजर्वेशन की संख्या बढ़ी
रिजर्व्ड यात्रियों के खंड में 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 53.65 लाख है, जो बीते साल की इसी समयावधि के दौरान 48.60 लाख की तुलना में 10 फीसदी की बढ़त को दिखाती है. 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान रिजर्व्ड पैसेंजर सेगमेंट से 34,303 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ है. यह पिछले साल की इसी अवधि के दौरान मिले 22,904 करोड़ रुपये की तुलना में 50 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखा रहा है.

गैर आरक्षित यात्री टिकटों की संख्या में जोरदार इजाफा
1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि के दौरान नॉन रिजर्व्ड यात्री सेगमेंट में बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या 35,273 लाख है. यह संख्या पिछले वर्ष में इसी अवधि के दौरान 13,813 लाख रही थी, जो बीते साल की तुलना में अब 155 फीसदी की बढ़ोतरी को दिखाती है. 1 अप्रैल से 30 नवंबर, 2022 की अवधि में नॉन रिजर्व्ड पैसेंजर सेगमेंट से अर्जित राजस्व 9021 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान प्राप्त 1728 करोड़ रुपये की तुलना में 422 फीसदी की बढ़त दिखाता है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम में फिर गिरावट, यहां चेक करें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget