एक्सप्लोरर

IRCTC Tour Package: मई में है घूमने की प्लानिंग, रेलवे दे रहा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने का मौका, जानें पैकेज डिटेल्स

IRCTC Kevadia Tour: इंडियन रेलवे का इंडियन कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अहमदाबाद से स्थित साबरमती आश्रम के दर्शन करने का मौका मिलेगा.

IRCTC Kevadia Tour With Ahmedabad Ex Vadodara: गुजरात अपनी संस्कृति और खाने के लिए पूरे देश में मशहूर है. गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पूरी विश्व में बेहद प्रसिद्ध है जहां देश को एक सूत्र में बांधने वाले हमारे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabh Bhai Patel) की मूर्ति के दर्शन करने का भी मौका मिलता है. केवड़िया में देश और विदेश से कई सैलानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा को देखने आते हैं.

इंडियन रेलवे का इंडियन कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने गुजरात में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अहमदाबाद से स्थित साबरमती आश्रम के दर्शन करने का मौका मिलेगा. आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए IRCTC ने 'देखो अपना देश' नाम से एक कार्यक्रम शुरू किया है जिसके द्वारा वह देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को घूमने का मौका दे रहा है. IRCTC ने इस स्पेशल टूर पैकेज का नाम रखा है आईआरसीटीसी केवड़िया टूर अहमदाबाद के साथ एक्स वडोदरा. इस पैकेज दूर को खास तौर पर गर्मी की छुट्टियों के लिए ही बनाया गया है. अगर आप भी इस टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसकी कुछ खास बातें जानते हैं-

आईआरसीटीसी केवड़िया टूर अहमदाबाद टूर पैकेज की खास बातें-
-यह पैकेज 1 रात और 2 दिन का होगा.
-इस पैकेज का लाभ आप हर बुधवार या शुक्रवार को उठा सकते हैं. वीकेंड पर आप इस पैकेज के जरिए केवड़िया धूम सकते हैं.
-यह यात्रा वडोदरा से शुरू होकर वडोदरा रेलवे स्टेशन पर ही खत्म होगी.
-इस टूर में आपको वडोदरा रेलवे स्टेशन से पिकअप किया जाएगा. इसके बाद आप लक्ष्मी विलास पैलेस जाएंगे.
-इसके बाद वहां से आप वडोदरा म्यूजियम जाएंगे.
-इसके बाद आप केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में देखें.
-इसके बाद आप रात में होटल में रुकेंगे.
-दूसरे दिन आप अहमदाबाद में सुबह ब्रेकफास्ट करेंगे.
-इसके बाद आपको साबरमती आश्रम. कांकरिया तालाब और अक्षरधाम मंदिर जाने का मौका मिलेगा.
-आखिर में आपको वडोदरा रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा.

मिलेगी यह सुविधाएं-
-वडोदरा रेलवे स्टेशन से पिकअप और ड्राप की सुविधा मिलेगी.
-आपको ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा मिलती है.
-ट्रैवल करने के लिए एसी बस की सुविधा मिलती है.
-एक रात अहमदाबाद या वडोदरा में होटल में रूकने की सुविधा मिलेगी.
-आपको ट्रैवल इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा.

देना होगा इतना शुल्क-
अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 18,790 रुपये चुकाने होंगे.
वहीं दो लोगों को 9,690 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा.
तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 6,790 रुपये का शुल्क देना होगा.
बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़ें-

SSY: बिटिया को 21 साल में बनाना चाहते हैं लखपति तो इस स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Yes Bank Profit: मुश्किलों से निकला यस बैंक! वित्त वर्ष 2021-2022 में बैंक को हुआ इतना मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
LPG सिलेंडर की सप्लाई पर अब 'नो टेंशन', सरकार ने कर दिया ये बड़ा काम
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
घटा या बढ़ा? आज आपके शहर में कितने में बिक रहा पेट्रोल, जानें 1 लीटर की ताजा कीमत
Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget