एक्सप्लोरर

देश में जल्द आएंगे नए बैंक? 10 साल बाद केन्द्र सरकार पहली बार देने जा रही लाइसेंस

New Bank Licence: वित्त मंत्रालय और आरबीआई के बीच इसको लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर किस तरह से बैंकिंग सेक्टर को बढ़ाया जाए ताकि देश के अंदर दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा दिया जा सके.

India Mulls For New Banks: करीब एक दशक बाद वित्त मंत्रालय और आरबीआई के बीच इसको लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर किस तरह से बैंकिंग सेक्टर को बढ़ाया जाए ताकि देश के अंदर दीर्घकालिक विकास की गति को बढ़ावा दिया जा सके. इसके बाद अब भारत में जल्द ही नए बैंक के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे. ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में बताया है.

नए बैंक के लिए लाइसेंस होंगे जारी

रिपोर्ट के मुताबिक,  सरकार और केन्द्रीय बैंक के बीच आने वाले दशकों  में देश के महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए कई कदम उठाने की बात हो रही है, जिनमें एक ज्यादा से ज्यादा मजबूत बैंकों के लिए रास्ता खोलना भी है. इसमें इस विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है कि बड़ी कंपनियों को शेयर होल्डिंग्स पर रोक के साथ बैंक लाइसेंस के लिए एप्लाई की इजाजत दी जाए. इसके अलावा, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को पूर्ण बैकिंग सर्विस में बदलने के लिए प्रोत्साह देने पर चर्चा हो रही है. साथ ही, विदेशी निवेशकों के लिए सहूलियत देने पर विचार किया जा रहा है.

क्यों पड़ी जरूरत?

हालांकि, इस बारे में अभी आरबीआई या फिर केन्द्रीय वित्त मंत्रालय की तरफ से किसी तरह की कोई टिप्पणी नहीं आयी है. लेकिन बाजार में इसका रिएक्शन साफतौर पर देखा जा सकता है. निफ्टी पीएसयू बैंक का इंडेक्स जो शुरुआती ट्रेड के दौरान 0.8 प्रतिशत लुढ़क गया था, वो दोपहर बाद कारोबार करते हुए 0.5 प्रतिशत तक उछल गया. इस साल इसमें करीब आठ फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है. 

गौरतलब है कि देश में साल 2014 के बाद अभी तक बैंक लाइसेंस जारी नहीं किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2016 में कई औद्योगिक और व्यावसायिक घरानों ने बैंक परमिट के लिए लाइसेंस मांगा था, लेकिन अब उस पर दोबारा विचार किया जा रहा है. हालांक, व्यावसायिक घरानों को बैंक खोलने की इजाजत देना एक संवेदनशील और बड़ा फैसला होगा.

ये भी पढ़ें: अब हेल्थकेयर सेक्टर में अडानी की होगी एंट्री! 60000 करोड़ का निवेश, तैयार होगा AI बेस्ड हॉस्पिटल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget