एक्सप्लोरर

Investment in India: अगस्त में हुई निवेश की बरसात, इन कंपनियों पर निवेशक मेहरबान, पहली कतार में अडानी का भी नाम

Investment in August 2023: अगस्त महीने के दौरान स्टार्टअप कंपनियों का फंडिंग विंटर तो बरकरार रहा, लेकिन ओरवऑल देखें तो साल भर पहले से निवेश डबल से ज्यादा हो गया...

भारतीय कंपनियों के लिए निवेश के लिहाज से अगस्त का महीना शानदार साबित हुआ है. महीने के दौरान भारतीय कंपनियों को रिकॉर्ड निवेश मिले. एक ताजी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अगस्त में भारतीय कंपनियों को 67 सौदों में 5.2 बिलियन डॉलर के निवेश मिले. निवेश जुटाने के मामले में अडानी समूह की कंपनियां भी अगस्त में पहली कतार में शामिल रहीं.

साल भर पहले से डबल हुई वैल्यू

आईवीसीए-ईवाय की मंथली पीई/वीसी रिपोर्ट (IVCA-EY monthly PE/VC report) के अनुसार, अगस्त महीने के दौरान भारतीय कंपनियों में आया निवेश एक महीने पहले यानी जुलाई 2023 की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा रहा. साल भर पहले से तुलना करें तो निवेश का आंकड़ा डबल से भी ज्यादा हो गया. निवेश का यह आंकड़ा साल भर पहले की तुलना में 127 फीसदी ज्यादा रहा.

सौदों की संख्या में आई इतनी कमी

रिपोर्ट के अनुसार, वैल्यू के हिसाब से अगस्त महीने में निवेश साल भर पहले की तुलना में डबल से भी ज्यादा भले ही हो गया हो, सौदों की संख्या में इस दौरान गिरावट आई है. साल भर पहले की तुलना में अगस्त 2023 में 27 फीसदी कम सौदे हुए. इस दौरान हुए कुल 67 सौदों में 37 सौदे एक्जिट के रहे, जिनकी वैल्यू 4.3 बिलियन डॉलर रही. एक्जिट सौदे में से आधे ओपन मार्केट सेल के जरिए पूरे हुए.

अडानी पावर ने इंफ्रा को बनाया टॉप

सेक्टर वाइज देखें तो अगस्त 2023 में सबसे ऊपर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर रहा. यह अडानी समूह की अडानी पावर लिमिटेड (Adani Power Limited) को जीक्यूजी पार्टनर्स (GQG Partners Inc) से मिले बड़े निवेश के कारण सबसे ऊपर रहा. कुल मिलाकर इंफ्रास्ट्रक्चर में अगस्त महीने के दौरान 6 सौदे हुए, जिनकी वैल्यू 1.8 बिलियन डॉलर रही.

स्टार्टअप का फंडिंग विंटर बरकरार

स्टार्टअप के मामले में फंडिंग विंटर का दौर जारी रहा. वेंचर कैपिटल इन्वेस्टमेंट में नरमी का दौर बरकरार रहा. ऐसी आशंका है कि जुलाई से सितंबर 2023 के तीन महीनों के दौरान वेंचर कैपिटल इन्वेस्टमेंट पिछली 8 तिमाहियों में सबसे कम रह सकता है. इस साल की शुरुआत से अब तक का देखें तो भारत में वेंचर कैपिटल इन्वेस्टमेंट में 69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं वैश्विक स्तर पर वीसी इन्वेस्टमेंट साल के पहले छह महीनों में 51 फीसदी कम हुआ है.

ये भी पढ़ें: बाजार में लौट आई बहार, इस साल लग सकता है आईपीओ का शतक, सितंबर में बन चुका एक रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget