एक्सप्लोरर

Moody's Report: भारत ने मनवाया अपना लोहा, G-20 देशों में सबसे तेज है ग्रोथ रेट, मूडीज ने जारी किए आंकड़े

Moody's Report: मूडीज के मुताबिक, अमेरिका की नीतियों से उभरते बाजारों (EMs) में पूंजी का बहाव हो सकता है, लेकिन भारत और ब्राज़ील जैसे बड़े देश इससे बचने की ताकत रखते हैं.

Moody's Report: रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने मंगलवार को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था इस साल (2024-25) में 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी, जो G-20 के विकसित और उभरते देशों में सबसे ज्यादा होगी.

टैक्स में छूट और RBI के ब्याज दरों में कटौती जैसे कदमों से इसमें मदद मिलेगी. साथ ही, भारत विदेशी पूंजी को आकर्षित करने और ग्लोबल मार्केट की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेगा.

क्या कहा मूडीज ने?

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने दो प्रमुख मुद्दों पर भारत की सराहना की. इसमें पहला मुद्दा 2024-25 में GDP ग्रोथ रेट का है. मूडीज के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था इस साल 6.5 फीसदी की दर से आगे बढ़ेगी. हालांकि, पिछले साल यह दर 6.7 फीसदी रही थी.

दूसरा मुद्दा है महंगाई. मूडीज के अनुसार, इस साल महंगाई औसतन 4.5 फीसदी रहने का अनुमान है. जबकि पिछले साल यह 4.9 फीसदी थी.

क्यों मजबूत है भारत?

सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में बड़ी छूट दी है. अब भारत में 12 लाख तक के इनकम पर कोई टैक्स नहीं है.

RBI ने फरवरी में रेट कट किया (6.25 फीसदी) और 9 अप्रैल को फिर कटौती की उम्मीद है.

विदेशी निवेशकों का भारत पर भरोसा बढ़ा है. क्योंकि भारत का बाहरी कर्ज कम और फॉरेक्स रिजर्व मजबूत हो रहा है.

अमेरिकी पॉलिसी का क्या असर?

मूडीज के मुताबिक, अमेरिका की नीतियों से उभरते बाजारों (EMs) में पूंजी का बहाव हो सकता है, लेकिन भारत और ब्राज़ील जैसे बड़े देश इससे बचने की ताकत रखते हैं.

इसके पीछे जो कारण हैं, उनमें बड़ा घरेलू बाजार, स्थिर मौद्रिक नीति और पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार प्रमुख हैं. इन्हीं के सहारे भारतीय बाजार अमेरिका की टैरिफ नीतियों के सामने सीना तान के खड़ा रह सकता है.

एशिया में कहां कमजोर है ग्रोथ?

चीन में निर्यात और इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश से ग्रोथ तो मजबूत है, लेकिन घरेलू मांग कमजोर बनी हुई है. वहीं, छोटी अर्थव्यवस्थाएं (जैसे अर्जेंटीना, कोलंबिया) डॉलर के मुकाबले अपनी करेंसी में उतार-चढ़ाव से ज्यादा प्रभावित हो सकती हैं.

टॉप-3 इकॉनमीज में शामिल हो सकता है भारत

मूडीज का मानना है कि भारत में "डोमेस्टिक डिमांड, टैक्स रिफॉर्म्स और RBI की आसान लोन पॉलिसी" ग्रोथ को सपोर्ट करेगी. साथ ही, ग्लोबल अंसतुलन के बावजूद भारत में निवेश का फ्लो बना रहेगा.

इसके अलावा, अगर RBI एक बार फिर रेट कट करती है और सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाती है, तो भारत 2025 तक दुनिया की टॉप-3 इकॉनमीज में शामिल होने की राह पर आगे बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें: यूं ही नहीं कोई बन जाता रतन टाटा... दान में दे दी अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा, परिवार-दोस्तों और जानवरों का भी रखा ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
यात्री को कनाडा जाने से रोका, एयरलाइंस देगी 1.53 लाख का मुआवजा
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
बांग्लादेश को बिजली बेचकर भारत हर साल कितने रुपए कमाता है?
Inheritance Boom: 10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति
10 सालों में भारतीय महिलाएं बनेंगी 73 लाख करोड़ की मालकिन! विरासत में मलेगी सम्पत्ति

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget