एक्सप्लोरर

India GDP Growth: कई सालों तक भारत की तेज तरक्की पर नहीं कोई खतरा, दिसंबर तक यह रिकॉर्ड बना देगा निफ्टी!

Indian Economy Forecast: दुनिया की सबसे प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज तरक्की कर रही है और आने वाले कई सालों तक इस पर कोई खतरा नहीं है...

भारतीय अर्थव्यवस्था पिछले कई सालों से दुनिया की अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में सबसे तेज तरक्की कर रही है. इस मामले में भारत के ऊपर आने वाले कई सालों तक फिलहाल कोई खतरा नहीं है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने एक हालिया रिपोर्ट में ऐसा अनुमान व्यक्त किया है.

आने वाले सालों में ऐसी रहेगी ग्रोथ

जेफरीज का कहना है कि अगले 5-7 सालों तक भारतीय अर्थव्यवस्था 6 से 7 फीसदी की शानदार दर से बढ़ने वाली है. अगर ऐसा होता है तो कम से कम अगले 5-6 सालों के लिए भारत दुनिया की सबसे तेज तरक्की करने वाली अर्थव्यवस्था बना रहने वाला है. ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था को पूंजीगज व्यय यानी कैपेक्स से मदद मिल रही है. उसका कहना हैकि मल्टी ईयर कैपेक्स का अपसाइकल ग्रोथ को मजबूत बनाए हुए है.

प्राइवेट कैपेक्स से हो जाएगी भरपाई

जेफरीज की रिपोर्ट ‘इंडिया आउटलुक 2024’ के अनुसार, केंद्र सरकार का खर्च यानी कैपेक्स अगर कुछ कम भी होता है, तो उससे खास फर्क नहीं पड़ने वाला है. रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो सालों में फिस्कल कॉन्सोलिडेशन के चलते कैपेक्स में कमी आने की आशंका है. जेफरीज के अनुसार, अंतरिम बजट में कैपेक्स कम होने से भी ब्रॉडर कैपेक्स साइकिल पर खास असर नहीं होगा. इसकी भरपाई प्राइवेट कैपेक्स से हो जाएगी. जेफरीज को यकीन है कि सरकार के कैपेक्स में जकतनी कमी आएगी, उससे ज्यादा का फ्लो प्राइवेट कैपेक्स में बढ़ जाएगा.

5 साल में 3 गुना बढ़ा सरकारी खर्च

केंद्र सरकार ने पिछले कुछ सालों से कैपेक्स पर खूब जोर दिया है. खासकर कोरोना महामारी के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के प्रयासों के तहत सरकार ने बुनियादी संरचना परियोजनाओं पर खर्च खूब बढ़ाया. टैक्स कलेक्शन बढ़ने और सोशल स्पेंडिंग पर फोकस कम करने से भी सरकार को कैपेक्स बढ़ाने में मदद मिली है. पिछले पांच सालों में देश में कैपेक्स 3 गुना बढ़ा है. यह अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित हो रहा है.

इस ऊंचाई पर पहुंचेगा शेयर बाजार

जेफरीज भारीतय शेयर बाजार को लेकर भी सकारात्मक है. रिपोर्ट के अनुसार, निफ्टी 50 साल के अंत तक 24 हजार अंक के स्तर को छू देगा. अभी 25 जनवरी को निफ्टी 100 अंक से ज्यादा लुढ़ककर 21,352 अंक पर रहा था. इसका ऑल टाइम हाई 22,124.15 अंक का है, जो इसी साल बना है. जेफरीज का मानना है कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक 2024 में भारतीय बाजार में अच्छी लिवाली करने वाले हैं. हालांकि अब तक के आंकड़े बताते हैं कि एफपीआई इस साल की शुरुआत से बिकवाली कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: कहां से आया बजट शब्द? जानें भारतीय बजट का ये फ्रेंच कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
Layoffs: जिनकी होगी छंटनी, उन कर्मचारियों को मिलेगी 9 महीने की सैलरी, इस कंपनी ने कर दिया ऐलान
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा
पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा नहीं, LPG पर भी आया संकट, ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद होर्मुज फिर होने लगा ठप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget