एक्सप्लोरर

Budget 2024: कहां से आया बजट शब्द? जानें भारतीय बजट का ये फ्रेंच कनेक्शन

Union Budget 2024: अगले सप्ताह देश का नया बजट आने वाला है. आइए हम आपको इस मौके पर बजट के फ्रेंच कनेक्शन के बारे में बताते हैं, जो कम लोगों को मालूम होगा...

बजट की चर्चा जोरों पर है. अब बस चंद दिनों की बात है, फिर भारत का नया बजट सामने आने वाला है. इस सप्ताह संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो रही है. इस सत्र के दौरान इसी सप्ताह 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नया बजट पेश करने वाली हैं.

चुनाव के कारण आएगा अंतरिम बजट

यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार छठा बजट होगा और इस तरह से वह मोरारजी देसाई की बराबरी करेंगी. चूंकि इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में यह पूर्ण बजट न होकर अंतरिम बजट होगा. जनवरी-फरवरी में संसद के बजट सत्र के बाद कभी भी लोकसभा चुनावों का ऐलान हो सकता है. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल मई में पूरा हो रहा है.

फरवरी की पहली तारीख को आता है बजट

लंबे समय से बजट फरवरी महीने में पेश होता आ रहा है. हालांकि मोदी सरकार के दौरान बजट पेश करने की तारीख बदल गई है. पहले बजट फरवरी महीने की अंतिम तारीख यानी 28 या 29 फरवरी को आता था. अब बजट फरवरी महीने की पहली तारीख यानी 1 फरवरी को पेश होता है. हर साल जनवरी से ही बजट की चर्चा शुरू हो जाती है. लोगों को बजट से उम्मीदें होती हैं. इसके साथ ही बजट से जुड़े अनोखे तथ्य भी निकलकर सामने आते हैं.

ये है बजट का शाब्दिक मतलब

बजट की इस तरह चर्चा में कई बार आपके मन में ये सवाल आया होगा कि आखिर इसका मतलब क्या है और यह शब्द आया कहां से... Budget अंग्रेजी का शब्द है और अंग्रेजी के कई अन्य प्रचलित शब्दों की तरह यह भी दूसरी भाषा से आया है. Budget बना है फ्रेंच के bougette शब्द से. Bougette बना है Bouge से, जिसका मतलब होता है चमड़े का ब्रीफकेस.

निर्मला सीतारमण ने की ब्रीफकेस की विदाई

भारत के बजट का स्वरूप अब भले ही बदल गया हो, लेकिन हाल-फिलहाल तक भारतीय बजट का चमड़े के ब्रीफकेस के साथ नाता बना हुआ था. वो तो जब निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्री बनने के बाद 2019 में अपना पहला बजट पेश किया तो ब्रीफकेस की विदाई हो गई. उन्होंने 2019 में पारंपरिक लाल ब्रीफकेस की जगह लाल बही-खाते में बजट पेश किया.

160 सालों में नहीं बदली बस ये एक चीज

भारतीय बजट का इतिहास 150 साल से भी ज्यादा पुराना है. 1857 की क्रांति के बाद जब ब्रिटिश सरकार ने भारत का प्रशासन ईस्ट इंडिया कंपनी से अपने हाथों में ले लिया था, उसके बाद 1860 में भारत का पहला बजट आया था. आजाद भारत में पहला बजट 26 नवंबर 1947 को आया था. दशकों पुराने हो चुके इस सफर में बजट में कई बदलाव हुए हैं. अब तो बजट पेपरलेस और डिजिटल भी हो चुका है. हालांकि इतने सालों में जो एक चीज नहीं बदली है, वह है बजट का मतलब. बजट का मतलब सरकार की कमाई और खर्च का लेखा-जोखा.

ये भी पढ़ें: पहले से कई नायाब रिकॉर्ड, अब ये नया इतिहास रचने वाली हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dividend Alert: पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
पहली बार डिविडेंड देने की तैयारी में है यह सरकारी कंपनी, जानें कब होगा ऐलान?
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
घर खरीदने का है प्लान? विभिन्न बैंकों की होम लोन ब्याज दर जरूर करें चेक, वरना हो सकता है भारी नुकसान...
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
गोल्डमैन सैक्स की इस रियल एस्टेट कंपनी में एंट्री, 230 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील; जानिए डिटेल्स
वैश्विक तेल संकट में पाकिस्तान परेशान, भारत में क्यों कंट्रोल में हैं फ्यूल प्राइस? जानें कब तक मिलती रहेगी राहत
वैश्विक तेल संकट में पाकिस्तान परेशान, भारत में क्यों कंट्रोल में हैं फ्यूल प्राइस? जानें कब तक मिलती रहेगी राहत

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
ईरान ने मार गिराया इजरायल का F-16 फाइटर जेट? IRGC का दावा, IDF ने दिया ये जवाब
UP Politics: अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
अखिलेश यादव ने 'मिशन-27' के लिए चल दिया नया कार्ड, सपा चीफ का दांव बढ़ाएगा BJP की टेंशन?
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
ईरान- इजरायल युद्ध की भेंट चढ़ा शकीरा का इंडिया में होने वाला कॉन्सर्ट, फैंस हुए निराश बोले- 'दिल टूट गया'
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
अमेरिका की FBI के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट मुलर का निधन, डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ईरान में कितने पाकिस्तानी स्टूडेंट्स करते हैं पढ़ाई? आंकड़े जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Embed widget