एक्सप्लोरर

अमेरिका के साथ ट्रेड पर बातचीत के बीच लगातार चौथे दिन रुपये में मजबूती, करेंसी के रिंग में डॉलर को शिकस्त

Indian Currency: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार (Inter-Banking Forex Market) में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.84 पर खुला और फिर 87.81 पर पहुंच गया, एक दिन पहले बंद भाव से 28 पैसे की बढ़त है.

Dollar vs Rupee: भारतीय रुपये में लगातार चौथे दिन बुधवार 17 सितंबर 2025 को तेजी देखी जा रही है. यूएस फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच अमेरिकी डॉलर में व्यापक गिरावट के चलते शुरुआती कारोबार में रुपया 28 पैसे की बढ़त के साथ 87.81 प्रति डॉलर पर मजबूत खुला.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों (Forex Traders) का कहना है कि निवेशक फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक पर कड़ी नजर रख रहे हैं क्योंकि वैश्विक स्तर पर डॉलर में नरमी से रुपये में मजबूती आ रही है. बाजार को ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत कटौती की उम्मीद है, और निवेशक आगे के मार्गदर्शन के लिए फेडरल रिजर्व के प्रमुख के संबोधन का इंतजार कर रहे हैं.

रुपये में चार दिन से तेजी

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार (Interbanking Forex Market) में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.84 पर खुला और फिर 87.81 पर पहुंच गया, एक दिन पहले बंद भाव से 28 पैसे की बढ़त है. मंगलवार को रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 88.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख करेंसी की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.73 पर कारोबार कर रहा था. वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

शेयर बाजार में तेजी

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 262.74 अंक चढ़कर 82,643.43 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई पर निफ्टी-50 भी 85.25 अंक चढ़कर 25,324.35 अंक पर कारोबार कर रहा था. एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 308.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

डॉलर की कमजोरी और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने रुपये को मजबूती दी है. लगातार चौथे दिन रुपये में सुधार हुआ है, वहीं घरेलू शेयर बाजार भी तेजी के साथ खुला है. इससे निवेशकों का सेंटिमेंट मजबूत होता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के 75वें बर्थ डे पर मुकेश अंबानी ने बताया अवतार पुरुष, बोले- 145 करोड़ भारतीयों के लिए त्योहार का दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget