एक्सप्लोरर

भारत-यूएस ट्रेड डील की उम्मीद से उछला रुपया, करेंसी की रिंग में अमेरिकी डॉलर को दी करारी शिकस्त

Indian Currency: विदेशी मुद्रा कारोबारियों (Forex Traders) के अनुसार, विदेशी पूंजी प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख ने निवेशकों की धारणा को मजबूती दी है.

Indian Rupee vs US Dollar: भारत और अमेरिका के बीच संभावित ट्रेड डील की उम्मीदों के बीच गुरुवार, 23 अक्टूबर की सुबह शुरुआती कारोबार में भारतीय करेंसी में मजबूती देखने को मिली. डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे की बढ़त के साथ 87.80 के स्तर पर पहुंच गया. विदेशी मुद्रा कारोबारियों (Forex Traders) के अनुसार, विदेशी पूंजी प्रवाह और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख ने निवेशकों की धारणा को मजबूती दी है.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार (Interbank Forex Market) में रुपया 87.80 प्रति डॉलर पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे मजबूत है. इससे पहले सोमवार को रुपया 87.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.

भारतीय करेंसी में मजबूती

दिवाली और बलिप्रतिपदा के कारण मंगलवार और बुधवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद रहे. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.04 पर पहुंच गया.

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के हेड ऑफ ट्रेजरी एंड एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संभावित व्यापार समझौते (Trade Deal) की उम्मीदों के चलते रुपये में मजबूती देखने को मिल रही है.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस बयान के बाद कि भारत धीरे-धीरे रूस से तेल की खरीद में कटौती करेगा, बाजार को यह उम्मीद है कि जल्द ही इस समझौते पर मुहर लग सकती है. भंसाली ने बताया कि समझौते के बाद मौजूदा 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ में से करीब 16 प्रतिशत तक की कटौती की संभावना है.

शेयर बाजार में तेजी

घरेलू शेयर बाजारों में भी तेजी का रुख देखने को मिला. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 734.36 अंक चढ़कर 85,160.70 अंक पर पहुंचा, जबकि एनएसई निफ्टी-50 ने 198.3 अंकों की बढ़त के साथ 26,066.90 अंक का स्तर छू लिया.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल 2.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 96.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

ये भी पढ़ें: नहीं बाज आ रहे राष्ट्रपति ट्रंप, किया एक और बड़ा दावा, किया इससे बढ़ेंगी भारत की मुश्किलें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें
12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
12 अगस्त से देशभर में चक्का जाम का ऐलान, क्या पाकिस्तान में फिर बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget