एक्सप्लोरर

Medical Benefits: कर्मचारियों के साथ उनकी फैमिली का भी ध्यान रख रहा इंडिया इंक, मिल रहीं ये सुविधाएं

India Inc: भारतीय कंपनियां अब न सिर्फ अपने कर्मचारियों बल्कि उनके माता-पिता और सास-ससुर के स्वास्थ्य को लेकर भी गंभीरता से प्रयास कर रही हैं. इन प्रयासों से प्रोडक्टिविटी भी बढ़ी है.

India Inc: मेडिकल इंश्योरेंस की जरूरत समय के साथ बढ़ती ही जा रही है. यूनाइटेड नेशंस (United Nations) के अनुसार, 2050 तक भारत की वृद्ध आबादी दोगुनी होकर 20.8 फीसदी तक पहुंच जाएगी. ऐसे में मेडिकल इंश्योरेंस की आवश्यकता और ज्यादा बढ़ने वाली है. इस जरूरत को समझते हुए भारतीय कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों और उनके मां-बाप और सास-ससुर की देखभाल के लिए इंश्योरेंस के साथ ही कई तरह की मेडिकल सुविधाएं अपने कर्मचारियों को उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है. 

केयर लीव, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और मेंटल हेल्थ काउंसिलिंग मिल रही 

इंडिया इंक ने स्वास्थ्य को लेकर गंभीरता से सोचना शुरू कर दिया है ताकि उनके कर्मचारी फैमिली की तरफ से निश्चिंत रह सकें. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एचएसबीसी (HSBC), डॉयच बैंक (Deutsche Bank), एक्सेंचर (Accenture), सैप (SAP) और ग्लोबल लॉजिक (GlobalLogic) जैसी कंपनियों ने गंभीरता से इस दिशा में कदम उठाए हैं. ये कंपनियां अपने कर्मचारियों को केयर लीव, इमरजेंसी रिस्पॉन्स और मेंटल हेल्थ काउंसिलिंग जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं. इनके अच्छे नतीजे मिल रहे हैं. 

बीमारियों के प्रति जागरूकता और रिटायरमेंट प्लानिंग की दे रहे जानकारी 

डॉयच बैंक ने सीनियर सिटीजन की मेंटल हेल्थ काउंसिलिंग के साथ ही अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता को लेकर वेबिनार शुरू कराए हैं. उन्हें रिटायरमेंट प्लानिंग और वसीयत की महत्ता के बारे में भी बताया जाता है. साथ ही उनके लिए फोन पर कंसल्टेशन भी उपलब्ध रहता है. सैप ने अपने कर्मचारियों को साल में 5 दिन की छुट्टी वृद्ध परिजनों की देखभाल के लिए देना शुरू किया है. इसी तरह की 3 छुट्टियां एचएसबीसी भी दे रहा है. साथ ही कंपनी ने वेलनेस एप भी शुरू किया है. 

वृद्ध परिजनों की देखभाल से निश्चिंत कर्मचारी बढ़ा रहे प्रोडक्टिविटी

पिछले साल एक्सेंचर ने कर्मचारियों के लिए रिसोर्स ग्रुप की शुरुआत की थी. कंपनी वृद्ध परिजनों की देखभाल के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है. इसके अलावा ग्लोबल लॉजिक ने भी अपने यहां योद्धा एप शुरू किया है. इस तरह के कार्यक्रम कर्मचारियों के बीच तेजी से लोकप्रिय होते जा रहे हैं. वह आराम से नौकरी करते हुए अपने मां-बाप और सास-ससुर की देखभाल के प्रति निश्चिंत रह सकते हैं. इससे कंपनियों में प्रोडक्टिविटी भी बढ़ी है.

ये भी पढ़ें 

Share Market: 20 साल बाद दादाजी के खजाने से निकले इस कंपनी के शेयर, एक झटके में करोड़पति बन गई महिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
E20 पेट्रोल में क्लोराइड और पानी के दावों का सच सामने आया, तेल कंपनियों ने क्या बताया?
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
बिना ITR दाखिल किए भी मिल सकता है रिफंड? दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू
Air India का बड़ा ऐलान, पायलटों की सैलरी में 17% तक का इजाफा, नया वेतन ढांचा लागू

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget