एक्सप्लोरर

Special FDs: इन दो बैंकों की स्पेशल एफडी में जल्द करें निवेश, मिल रहा 8 फीसदी ब्याज, डेडलाइन करीब

Special FD Scheme: अगर आप बैंकों की स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करके तगड़ा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो इंडियन बैंक और IDBI बैंक में निवेश करने का आखिरी मौका है. जानते हैं इस बारे में.

Special Fixed Deposits Deadline: अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposit Scheme) में निवेश करना पसंद करते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. देश के दो बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इंडियन बैंक (Indian Bank) और आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank Special FD Scheme) के स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश की डेडलाइन 31 अक्टूबर को खत्म हो रही है. इन दोनों बैंक की स्पेशल एफडी में निवेश करने पर आपको सामान्य अवधि से अधिक ब्याज दर का लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं दोनों बैंकों की एफडी स्कीम की ब्याज दरों के बारे में.

IDBI Bank स्पेशल एफडी स्कीम

आईडीबीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को लिए 375 और 444 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम को लॉन्च किया है. इस स्कीम के तहत आप 31 अक्टूबर, 2023 तक निवेश कर सकते हैं. आईडीबीआई बैंक की 375 दिन की एफडी का नाम है अमृत महोत्सव एफडी स्कीम है. इस स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को 7.10 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.60 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. वहीं 444 दिन की एफडी स्कीम के तहत बैंक सामान्य लोगों को 7.15 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.65 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है.

इंडियन बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम

Ind Super 400 Days एफडी स्कीम

इंडियन बैंक ने 400 दिन की अवधि के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम के तहत आप 10,000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक निवेश 400 दिन के लिए कर सकते हैं. इस अवधि में बैंक सामान्य लोगों को 7.25 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 7.75 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं सुपर सीनियर सिटीजन को बैंक 8.00 फीसदी ब्याज दर जमा राशि पर दे रहा है.

Ind Super 300 Days एफडी स्कीम

इंडियन बैंक ने 400 दिन के अलावा 300 दिन की स्पेशल एफडी स्कीम को भी लॉन्च किया है. इस स्कीम को 1 जुलाई से लॉन्च किया गया है. इस स्कीम के तहत निवेश 5000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक डिपॉजिट कर सकते हैं. इस एफडी में सामान्य ग्राहकों को 7.05 फीसदी, सीनियर सिटीजन को 7.55 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.80 फीसदी ब्याज दर का लाभ मिल रहा है. यह स्कीम 31 अक्टूबर, 2023 तक के लिए वैलिड है.

ये भी पढ़ें-

Amazon: नहीं किया ऑफिस ज्वाइन तो जाएगी नौकरी! अमेजन ने कर्मचारियों को दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget