एक्सप्लोरर

Amazon: नहीं किया ऑफिस ज्वाइन तो जाएगी नौकरी! अमेजन ने कर्मचारियों को दी चेतावनी

Amazon Office Rules: अमेजन ने हाल ही में उन कर्मचारियों पर कार्रवाई का प्लान बनाया है जो हफ्ते में तीन दिन ऑफिस नहीं आ रहे हैं.

Amazon Office Rules: दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपनी वर्क फ्रॉम ऑफिस पॉलिसी (Amazon Work From Office Policy) को लेकर सख्त रुख अपना रही है. कंपनी ने अपने हालिया आदेश में कहा है कि मैनेजर उन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दें जो ऑफिस लौटने के आदेश को नहीं मान रहे हैं. अमेजन ने रिटर्न-टू-ऑफिस पॉलिसी को लागू करना शुरू कर दिया है. ऐसे में जो कर्मचारी इस पॉलिसी को फॉलो नहीं करेगा कंपनी उसके ऊपर कार्रवाई कर सकती है.

क्या है अमेजन की रिटर्न टू ऑफिस पॉलिसी?

अमेजन की रिटर्न टू ऑफिस पॉलिसी (Amazon Return Office Rules) के अनुसार, अब सभी कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस आना अनिवार्य हो गया है. अगर कोई कर्मचारी इस नियम को नहीं मानता है तो ऐसे में कंपनी के मैनेजर उसके ऊपर कार्रवाई कर सकते हैं. कंपनी ने इसके लिए कर्मचारियों को आंतरिक पोर्टल पर जानकारी भी दी है.

अमेजन ने पेश किया तीन स्टेप प्लान

अमेजन ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस आने के लिए कहा है, लेकिन इसके साथ रही इस नियम को न फॉलो करने वालों पर तीन स्टेप प्लान फॉलो करने का आदेश दिया है. पहले चरण में जो कर्मचारी तीन दिन ऑफिस नहीं आ रहे हैं उनसे मैनेजर खुद बात करेगा. इस बातचीत को मेल के जरिए आयोजित किया जाएगा. इसके बाद अगर कर्मचारी अगले 1 से 2 हफ्ते में ऑफिस नहीं ज्वाइन करता है जो एक बार भी मैनेजर से बातचीत होगी. इसके बाद भी कर्मचारी नियमों का पालन नहीं करता है तो तीसरे चरण में HR कर्मचारी से उसकी अनुपस्थिति का कारण पूछेगा. इसके बाद उसे एक वार्निंग लेटर लिखकर दिया जाएगा. इसके बाद कर्मचारी को कंपनी नौकरी से निकाल भी सकती है.

लागू हो चुकी है ऑफिस पॉलिसी

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के बाद फरवरी 2023 में ही अमेजन ने यह जानकारी दी थी कि अब कॉरपोरेट ऑफिस कर्मचारियों को जल्द ही ऑफिस से काम करना शुरू करना होगा. इसके बाद मई 2023 में कंपनी ने हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करने के नियम को लागू कर दिया था.  इसके बाद जुलाई से ही कंपनी ने कर्मचारियों को ऑफिस ज्वाइन करने या नौकरी छोड़ने का विकल्प दे दिया था.

ये भी पढ़ें-

LIC Policy Revival: लैप्स हो चुकी है एलआईसी पॉलिसी? दोबारा इस तरह करें चालू, मिल रही 4,000 रुपये तक की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
कभी एलन मस्क से ज्यादा अमीर थे मुकेश अंबानी, फिर कैसे पलट गई बाजी?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
त्योहारों पर घर और फ्लैट खरीदने पर भारी छूट, क्या सच में होगी लाखों की बचत?
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम
सितंबर में 5.54% बढ़ी खुदरा महंगाई, खाने-पीने की चीजों के भी बढ़े दाम

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
Embed widget