एक्सप्लोरर

Indian Drug: मसालों के बाद अब दवाईयां भी मुश्किल में, पड़ोसी देश ने इस इंजेक्शन पर लगाया बैन

Zydus Lifesciences: कंपनी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार किया है. उनका दावा है कि यह रिपोर्ट भ्रामक और गलत थी. उनका प्रोडक्ट पूरी तरह से सेफ है.

Zydus Lifesciences: हाल ही भारत के प्रमुख मसाला ब्रांड दुनिया के कई देशों में रेगुलेटरी एक्शन में फंस गए थे. अब भारत की दवाईयों पर भी उंगली उठने लगी है. पड़ोसी देश नेपाल ने जायडस लाइफसाइंसेज (Zydus Lifesciences) के बायोटैक्स 1जीएम (Biotax 1gm) पर बैन लगा दिया है. नेपाल के डिपार्टमेंट ऑफ ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (Department of Drug Administration) ने कहा है कि यह इंजेक्शन प्रोडक्शन स्टैंडर्ड्स पर खरा नहीं उतरा और लैब टेस्ट में फेल हो गया है. नेपाल में इस इंजेक्शन की बिक्री और डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगा दी गई है. हालांकि, जायडस लाइफसाइंसेज ने अपने इंजेक्शन को पूरी तरह सुरक्षित बताया है. 

लैब टेस्ट में फेल हो गया इंजेक्शन का बैच

द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, डिपार्टमेंट ऑफ ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन बायोटैक्स 1जीएम इंजेक्शन पर स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं जताई हैं. उनके मुताबिक, इस इंजेक्शन का बैच F300460 लैब टेस्ट में फेल हुआ है. यह मरीजों को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए इंजेक्शन बनाने वाली कंपनी, इम्पोर्टर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स को आदेश दिया गया है कि इस बिक्री और सप्लाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दें. यह इंजेक्शन अहमदाबाद स्थित जायडस हेल्थकेयर लिमिटेड (Zydus Healthcare Limited) द्वारा बनाया जाता है. 

दवाई की नहीं होगी कमी, कई प्रोडक्ट मौजूद  

डिपार्टमेंट ऑफ ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (DDA) के प्रवक्ता प्रमोद केसी ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि यह इंजेक्शन सुरक्षित नहीं है. बायोटैक्स 1जीएम का इस्तेमाल ब्रेन, लंग्स, कान, स्किन, सॉफ्ट टिश्यू, हड्डियों, ब्लड और हार्ट में इंफेक्शन को कम करने के लिए किया जाता है. साथ ही इसका इस्तेमाल सर्जरी के दौरान भी किया जाता है. हालांकि, इससे मिलते-जुलते इंजेक्शन मार्केट में उपलब्ध हैं. इसलिए इलाज के दौरान इसकी कमी महसूस नहीं की जाएगी.

जायडस लाइफसाइंसेज ने सभी आरोपों से किया इंकार

उधर, भारतीय दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज ने इन सभी आरोपों से इंकार किया है. कंपनी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि यह रिपोर्ट भ्रामक और गलत थी. उनका प्रोडक्ट पूरी तरह से सेफ है. डीडीए ने इंजेक्शन के साथ दिए गए स्टरील वाटर (Sterile Water) की मात्रा को लेकर आपत्ति जताई थी. कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह एक तरह की गलतफहमी है. हम 2018 से ही नेपाल के मार्केट में गुणवत्तापूर्ण दवाईयां बेच रहे हैं.

ये भी पढ़ें 

देश में बनेंगे 50000 किमी एक्सप्रेसवे, अलग अथॉरिटी की तैयारी, NHAI संभालेगा सिर्फ हाईवे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
'तलवार से मच्छर मारने जैसा काम', Amazon केस पर हाई कोर्ट की FDA को फटकार
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली में शुरू मैराथन बैठकें, उठाए गए ये 5 बड़े मुद्दे
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: दिल्ली में शुरू मैराथन बैठकें, उठाए गए ये 5 बड़े मुद्दे
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी
मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी
चीनी की कीमतों में लगी आग, दिल्ली से मुंबई तक बढ़े रेट; जानें अब 1 किलो की कीमत?
चीनी की कीमतों में लगी आग, दिल्ली से मुंबई तक बढ़े रेट; जानें अब 1 किलो की कीमत?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget