एक्सप्लोरर

Indian Economy: जापान से भी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है भारत, अब लगेंगे सिर्फ गिनती के साल

Indian Economy: साल 2030 तक जापान को पछाड़कर भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जाएगा. यह दावा S&P Global Market ने अपनी रिपोर्ट में किया है.

Indian Economy: पिछले एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं और फिलहाल यह विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी बन चुकी है. भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का एक सुनहरा केंद्र माना जा रहा है. हाल ही में एसएंडपी ग्लोबल मार्केट ने यह दावा किया है कि इकोनॉमी के मामले में भारत जल्द ही जापान को पछाड़कर साल 2030 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के अनुसार S&P Global Market के अनुमान जताया है 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी और यह जापान को पीछे करते हुए एशिया रीजन की दूसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन जाएगा.

बेहद तेजी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था

S&P Global Market ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साल 2021 और 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था की गति बेहद मजबूत रही है. वित्त वर्ष 2024 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 6.2 फीसदी से लेकर 6.3 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है. ऐसे में वैश्विक स्तर पर भारत दुनिया की सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं की लिस्ट में आता है. वहीं अप्रैल से जून की तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 फीसदी रही है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कुछ सालों में देश में विदेशी निवेश बढ़ा है. ऐसे में इसका असर अब अर्थव्यवस्था पर दिख रहा है.

जर्मनी को भी पछाड़ देगा भारत

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि जापान के अलावा भारत जर्मनी को भी साल 2030 तक पीछे छोड़ देगा. फिलहाल की बात करें तो साल 2022 में भारत की जीडीपी 3.5 ट्रिलियन डॉलर की है जो साल 2030 तक बढ़कर 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी. इस रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी के पीछे बढ़ती घरेलू डिमांड को जिम्मेदार बताया गया है. 

विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका की बात करें तो इसकी जीडीपी 25.5 ट्रिलियन डॉलर की है. वहीं 18 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी साइज के साथ चीन दूसरे स्थान पर है. वहीं जापान और जर्मनी की अर्थव्यवस्था 4.2 और 4 ट्रिलियन डॉलर की है. ध्यान देने वाली बात ये है कि S&P Global Market के अलावा कई और वैश्विक एजेंसियों ने भी इस तरह के दावे किए हैं. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate: क्रूड ऑयल के दाम में उठा-पटक जारी, प्रयागराज से लेकर पटना तक सस्ता हुआ फ्यूल, जानें नए रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Real Estate: RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ी, पजेशन में होगी देरी
Real Estate: RERA प्रोजेक्ट्स की डेडलाइन 4 महीने बढ़ी, पजेशन में होगी देरी
24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव
24 कैरेट गोल्ड 144220 पर पहुंचा, चांदी ने थामी रफ्तार, जानें सोने- चांदी का नया भाव
ITR: 31 जुलाई की डेडलाइन खत्म, अब कैसे भरेंगे आईटीआर, क्या हैं विकल्प?
ITR: 31 जुलाई की डेडलाइन खत्म, अब कैसे भरेंगे आईटीआर, क्या हैं विकल्प?
जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन
जुलाई में भरी सरकार की तिजोरी, पहली बार 2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा GST कलेक्शन

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget