एक्सप्लोरर

राहत: मई में कम हुई थोक महंगाई, 14 महीने के सबसे निचले स्तर पर आयी

Wholesale Inflation: मैन्युफैक्चिंग WPI 2.62 प्रतिशत से कम होकर 2.04 प्रतिशत पर आ गया है तो वहीं आलू की थोक महंगाई -24.30 प्रतिशत से कम होकर -29.42 प्रतिशत पर आ गई है.

India's Wholesale Inflation: आम जनता के लिए ये राहत देनेवाली खबर है. देश में थोक महंगाई दर (Wholesale Price Index) घटकर 14 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गई है. ये मई के महीने में 0.39 प्रतिशत रही, जबकि अप्रैल में थोक महंगाई दर 0.85 प्रतिशत थी. थोक महंगाई मई में 0.80 प्रतिशत का अनुमान लगाया गया था. खाद्य वस्तुएं सस्ती हो गई है. महीने के आधार पर अगर देखें तो मई में खाद्य महंगाई दर 2.55 प्रतिशत से कम होकर 1.72 प्रतिशत पर आ गई है. मैन्युफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स थोक महंगाई दर 2.62 प्रतिशत से कम होकर 2.04 प्रतिशत रही. मैन्युफैक्चिंग WPI 2.62 प्रतिशत से कम होकर 2.04 प्रतिशत पर आ गया है तो वहीं आलू की थोक महंगाई -24.30 प्रतिशत से कम होकर -29.42 प्रतिशत पर आ गई है.

कम हुई थोक महंगाई

प्याज की थोक महंगाई 0.20 प्रतिशत से कम होकर -14.41 प्रतिशत पर रही. इसी तरह सब्जियों की महंगाई -18.26 प्रतिशत से कम होकर -21.62 प्रतिशत आ गई. जबकि मांस, मछली और अंडे का का WPI -0.29 प्रतिशत से कम होकर -1.01 प्रतिशत पर आ गया. ईंधन और पावर की थोक महंगाई दर -2.18 प्रतिशत से -2.27 प्रतिशत रही.  

इससे पहले 12 जून को सरकार की तरफ से खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी किए गए थे. इसमें 2025 के मई महीने में भारत की खुदरा महंगाई कम होकर 2.82 प्रतिशत हो गई है. खुदरा महंगाई दर में कमी खाद्य पदार्थों में नरमी की वजह से देखने को मिल रही है. ये पिछले छह वर्षों के दौरान सबसे निम्न स्तर है. खुदरा महंगाई साल 2019 में 2.86 प्रतिशत थी. इस साल अगर खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर गौर करें तो अप्रैल में ये 3.16 प्रतिशत रही, जबकि मार्च में 3.34 प्रतिशत थी. ये खुदरा महंगाई दर पिछले सरसठ महीने में सबसे निम्न दर थी.  

इधर, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय जीडीपी वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 7.4 प्रतिशत के ग्रोथ रेट के साथ मजबूती से खड़ी है. जबकि सालाना जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत अनुमान से भी कहीं ज्यादा है. हालांकि, पिछले दो वर्षों के जीडीपी औसत ग्रोथ 8.4 प्रतिशत के मुकाबले यह कम है. लेकिन वित्त वर्ष 2026 के लिए ग्रोथ 6.2 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है. 
 

ये भी पढ़ें: ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत के हाथ बड़ा तेल भंडार! खत्म होगी दूसरे देशों पर निर्भरता, अगर...  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget