एक्सप्लोरर

भारत-अमेरिका के बीच 26 अगस्त को अहम बैठक, व्यापारिक खरीद-खनिज सप्लाई व लैपटॉप आयात पर लगाम पर होगी चर्चा

India, US Meeting: शनिवार को दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक में द्विपक्षीय सरकारी खरीद, महत्वपूर्ण खनिज सप्लाई श्रृंखलाओं पर सहयोग पर चर्चा हो सकती है.

India, US Meeting: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार साझेदारी को बढ़ाने और ट्रेड से जुड़े लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए आने वाली 26 अगस्त यानी शनिवार को अहम चर्चा हो सकती है. दो अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. अमेरिकी ट्रे़ड रीप्रेंजेटेटिव कैथरीन ताई 23-25 ​​अगस्त के दौरान जी20 व्यापार और निवेश मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए जयपुर में हैं. वो कल यानी शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी. 

इन मुद्दों पर होने वाली है चर्चा

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार मंत्रिस्तरीय बैठक में द्विपक्षीय सरकारी खरीद, महत्वपूर्ण खनिज सप्लाई श्रृंखलाओं पर सहयोग पर तो चर्चा हो ही सकती है, भारत द्वारा लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर के आयात पर लगाए गए हालिया प्रतिबंधों पर भी चर्चा होने की संभावना है. 

दो अधिकारियों ने दी है जानकारी

एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार को अमेरिकी ट्रेड रीप्रेजेंटेटिव यानी व्यापार प्रतिनिधि के साथ बैठक होगी. अमेरिका की कोशिश है कि भारत के महत्वपूर्ण खनिज समूह का हिस्सा बनने, खरीद प्रणाली और व्यापार समझौते के समकक्ष का दर्जा हासिल करने पर आगे के दौर की वार्ता और चर्चा की जाएं. दोनों देश पोल्ट्री उत्पादों को लेकर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अपने पिछले लंबित विवाद पर भी चर्चा करने जा रहे हैं. अमेरिकी और भारत के बीच होने वाली चर्चा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा से जुड़े मुद्दों पर अगली कड़ी होने जा रही है. 

पीएम मोदी की पिछली अमेरिका यात्रा के बाद अहम बैठक

यह चर्चा प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के समय हुई वार्ता, परस्पर चर्चा को आगे बढ़ाएंगी और अधिकारियों का कहना है जहां अमेरिका, भारत की खरीद प्रकिया का हिस्सा बनना चाहता है, वहीं भारत की नजरें भी यूएस से एक्सपोर्ट और खरीदारी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की ओर लगी हैं. इस तरह ये द्विपक्षीय व्यापारिक हितों का आदान-प्रदान करने वाली वार्ता होने वाली है. 

शनिवार को दोनों देशेों के बीच कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

22 जून को भारत और अमेरिका की ओर से एक संयुक्त बयान जारी किया गया था. इसमें कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूएस विजिट के बाद इस बात पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी कि व्यापार सहयोगियों के रूप में अमेरिका और भारत मिलकर बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं की दिशा में और आगे बढ़ेंगे. भारतीय प्रधानमंत्री ने अमेरिका द्वारा व्यापार समझौते अधिनियम-नामित देश के रूप में मान्यता प्राप्त करने के प्रति भारत की रुचि को भी खुलकर बताया था. दोनों देश के बीच व्यापार और निवेश को और ज्यादा मजबूत करने के लिए दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि द्विपक्षीय सरकारी खरीद से जुड़े मुद्दों पर इसके व्यापार प्रतिनिधियों के बीच जल्द चर्चा की जाएगी. 26 अगस्त को होने वाली ये वार्ता इसी पहल का नतीजा कही जा सकती है.

WTO को दी व्यापारिक मतभेद दूर होने की जानकारी- एक विषय बाकी है

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका ने वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (WTO) को बताया है कि दोनों देशों के बीच 7-7 व्यापारिक मतभेद थे जिनमें से 6 को सुलझाने के लिए काफी हद तक चर्चाओं का दौर पूरा हो चुका है और इन्हें सुलझा लिया गया है. अब केवल एक मुद्दा पोल्ट्री उत्पादों से जुड़ा लंबित है जिसके ऊपर 26 अगस्त को बात हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निफ्टी 19300 के नीचे, सेंसेक्स 65000 से फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
Used Oil: जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
जो तेल आप खा रहे वो पहले ही हो चुका इस्तेमाल! 46 लाख लीटर पुराना ऑयल जब्त, 29 लाख का लगा जुर्माना
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
Business Ideas: 500 रुपए से शुरू करें ये 8 बिजनेस, लाखों रुपए तक होगी कमाई, बस करना होगा ये काम
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती
IT सेक्टर के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, इंफोसिस ने बताई सैलरी हाइक की तारीख, 20000 फ्रेशर्स होंगे भर्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget