एक्सप्लोरर

World Talent Ranking: वर्ल्ड टैलेंट रैकिंग में भारत फिसला नीचे, 2023 में 4 पायदान गिरकर 56वें स्थान पर पहुंचा

World Talent Ranking 2023: आईएमडी वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग 2023 में स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर है, जबकि लक्जमबर्ग दूसरे स्थान पर है.

World Talent Ranking: वर्ल्ड टैलेंट रैकिंग में भारत चार पायदान निचले जा फिसला है. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (International Institute for Management Development ) ने ये रैकिंग जारी किया है जिसके मुताबिक 2023 में दुनिया की 64 अर्थव्यवस्थाओं में भारत चार पायदान नीचे फिसलकर वर्ल्ड टैलेंट रैकिंग (World Talent Ranking) में 56वें स्थान पर जा फिसला है. 2022 में भारत इस रैकिंग में 52वें पायदान पर रहा था. 

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में आधारभूत ढांचे में सुधार की सराहना की गई है. लेकिन टैलेंट के प्रतिस्पर्धा में और सुधार करने पर जोर दिया गया है. इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) ने भारत के प्रतिभा पूल की तत्परता, टेक सैवी और भविष्य के लिए खुद के तैयार रखने की प्रशंसा की है. रिपोर्ट में कहा गया है, भारतीय वैश्विक भूमिकाओं के लिए पूरी तैयार नजर आ रहे हैं जिसमें उनकी भाषाई विविधता और इंटरनेशनल एक्सपोजर को श्रेय जाता है. 

आईएमडी वर्ल्ड कम्पिटिटिवनेस सेंटर के डायरेक्टर प्रोफेसर आर्टुरो ब्रीज ने कहा, इंफ्रास्ट्रक्चर ढांचे में पर्याप्त निवेश के साथ-साथ प्रतिभा प्रतिस्पर्धात्मकता, देश की दीर्घकालिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण है. आईएमडी वर्ल्ड टैलेंट रैकिंग क्वालिटी ऑफ लाइफ, मिनिमम वेज, प्राइमरी से लेकर सेकेंडरी एजुकेशन को ध्यान में रखकर रिपोर्ट तैयार करता है.  भविष्य के लिए खुद के तैयार रखने के मामले में भारत 29वें पायदान पर है. हालांकि रिपोर्ट में भारत के एजिकेशन सिस्टम को कमजोर बताया गया और वो 64 में 63वें पायदान पर है. इसका कारण  ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की असमान पहुंच और अपर्याप्त निवेश है. 

प्रोफेसर ब्रीज ने कहा, शिक्षा में निवेश बढ़ाना इसका सबसे बड़ा समाधान है जिसके लिए मजबूत राजनीतिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता है. ये किसी भी देश द्वारा किया जाने वाला सबसे बड़ा निवेश है. आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत को घरेलू स्तर पर प्रतिभा को बनाए रखने के लिए वेतन वृद्धि और जीवन की गुणवत्ता, सुरक्षा और पर्यावरण मित्रता में सुधार सहित व्यापक नीतियों की आवश्यकता है. 

आईएमडी वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग 2023 में स्विट्जरलैंड पहले स्थान पर है, जबकि लक्जमबर्ग दूसरे स्थान पर है, उसके बाद आइसलैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड की बारी आती है. अमेरिका 15वें स्थान पर है, जबकि चीन 41वें स्थान पर है और यूके 35वें स्थान पर है. ब्राजील 63वें और मंगोलिया 64वें पायदान पर है. 

ये भी पढ़ें 

2000 Rupee Note: 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट जमा या एक्सचेंज नहीं करने पर क्या हैं आपके पास विकल्प? जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
दिल्ली में प्रदूषण के नाम पर वसूले 843 करोड़, नहीं हुए खर्च, डेटा भी गायब- CAG
Bill Gates की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
बिल गेट्स की बेटी को हो सकती है 20 साल जेल की सजा, लेकिन क्यों?
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?
बिहार बनाम झारखंड: बंटवारे के बाद एक राज्य भारी घाटे में और दूसरा फायदे में क्यों?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget