एक्सप्लोरर

2000 Rupee Note: 30 सितंबर तक 2000 रुपये के नोट जमा या एक्सचेंज नहीं करने पर क्या हैं आपके पास विकल्प? जानें डिटेल्स

2000 Rupee Note: बैंकिंग सिस्टम में अभी भी 7 फीसदी 2000 रुपये के नोटों का लौटना बाकी है.

2000 Rupee Note: 2000 रुपये के नोट बदलने के लिए अब आम नागरिकों के पास केवल तीन दिनों का समय बचा है. आरबीआई के मुताबिक 30 सितंबर 2023 बैंकों में नोट जमा करने या एक्सचेंज करने की आखिरी तारीख है. पर सवाल उठता है कि क्या 2000 रुपये के नोट लीगल टेंडर बना रहेगा या नहीं ? साथ ही जो लोग 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट जमा करने या फिर एक्सचेंज करने में विफल रहे उनके पास क्या विकल्प है?  

ऐसे कई लोग होंगे जो विदेशों में होंगे और उनके पास 2000 रुपये के नोट होंगे जिसे वे 30 सितंबर तक इन नोटों को एक्सचेंज या जमा नहीं कर सकेंगे. उनके मन में ये सवाल कौंध रहा होगा कि इन नोटों को वे कैसे बदल सकेंगे. साथ आने वाले दिनों में अब वे इन नोटों का क्या करेंगे. इन तमाम प्रश्नों का जवाब आपको बताते हैं. 

सवाल - क्या 2000 रुपये के नोट कानूनी तौर पर मान्य यानि लीगल टेंडर स्टेट बना रहेगा या नहीं? 

जवाब - 19 मई, 2023 को आरबीआई ने जब 2000 रुपये के नोट को वापस लेने का ऐलान किया था तब आरबीआई ने स्पष्ट किया था कि 2000 रुपये के नोटों को सर्कुलेशन से वापस लिया जा रहा है. लेकिन इन नोटों का लीगल टेंडर स्टेट्स जारी रहेगा यानि कानूनी रूप से 2000 रुपये के नोट मान्य होंगे. 

सवाल - अगर कोई व्यक्ति 30 सितंबर, 2023 तक 2000 रुपये के नोट को जमा करने या एक्सचेंज करने में विफल रहा तो फिर तो उसके पास क्या विकल्प बचता है? 

जवाब - ये माना जा रहा है कि 30 सितंबर, 2023 को 2000 रुपये के नोट को एक्सचेंज करने या बैंक में जमा करने के डेडलाइन खत्म होने के बाद इस दिशा में आरबीआई की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए जाने की उम्मीद है. पूर्व बैंकर और बॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अशवनी राणा का कहना है कि आरबीआई को कोई विकल्प लेकर सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा, "रिजर्व बैंक ने अभी कोई घोषणा नहीं की है कि 30 सितंबर के बाद लोगों को और विकल्प दिया जायेगा या नहीं.  लेकिन विदेशों में गये लोगों या किसी विशेष कारण से जो लोग 2000 रुपये के नोट नहीं एक्सचेंज या जमा नहीं करा पाये ऐसे लोगों के लिए आरबीआई को कोई ना कोई समाधान लेकर सामने आना चाहिए." 

30 सितंबर को आरबीआई करेगा रूख साफ 

आरबीआई ने एक सितंबर, 2023 को जो डेटा जारी किया था उसके मुताबिक 24,000 करोड़ रुपये के 2000 रुपये नोटों का बैंकिंग सिस्टम में लौटना बाकी है जो कि आम लोगों के पास पड़ा हुआ है.  19 मई 2023 को 3.56 लाख करोड़ रुपये के वैल्यू के बराबर 2000 रुपये नोट सर्कुलेशन में थे . जिसमें से 3.32 लाख करोड़ रुपये या 93 फीसदी नोट वापस बैंकिंग सिस्टम में वापस लौट चुके है. इसके बावजूद 7 फीसदी यानि 24,000 करोड़ रुपये के 2000 रुपये के नोटों का वापस लौटना अभी बाकी है. 

ये उम्मीद की जा रही है कि 2000 रुपये के नोट जमा या एक्सचेंज करने के डेडलाइन खत्म होने के बाद आरबीआई अपने रीजनल ऑफिसेज में कुछ समय तक और नोट बदलने की इजाजत दे सकता है जिससे लोगों को राहत दी सके. हालांकि इसपर आरबीआई अपना रूख 30 सितंबर 2023 को स्पष्ट कर सकता है.  

ये भी पढ़ें

Infosys: इंफोसिस में नया अप्रेजल साइकिल शुरू हुआ, अभी तक नहीं मिला पिछला हाइक और बढ़ी हुई सैलरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
टाटा ग्रुप के बोर्डरूम विवाद से डरे भारतीय फैमिली बिजनेसेज, हर्ष गोयनका क्या बोले?
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
तेल तो सस्ता मिल रहा, लेकिन भारत कैसे आए? टैंकर के महंगे किराए ने बिगाड़ा खेल
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget