एक्सप्लोरर

अमीरों की अमीरी देखो! कोई 100 करोड़ तो कोई हजार करोड़ का खरीद रहा घर

लग्जरी घर खरीदने की सोच नई नहीं है. डी-मार्ट के संस्थापक और अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी ने 2021 में ही मुंबई के मलाबार हिल इलाके में 1,001 करोड़ रुपये में बंगला खरीदा था.

2024 में जहां एक तरफ ब्याज दरें आसमान छू रही हैं और आम इंसान कर्ज लेकर घर खरीदने से परहेज कर रहा है, वहीं दूसरी ओर भारत में लग्जरी घरों की मांग तेजी से बढ़ी है. 100 करोड़ या उससे अधिक की कीमत वाले ये लग्जरी घर न केवल रहने की जगह हैं, बल्कि अमीरों के लिए स्टेटस सिंबल भी बन गए हैं.

अरबपतियों का नया क्रेज

लग्जरी घर खरीदने की सोच नई नहीं है. डी-मार्ट के संस्थापक और अरबपति निवेशक राधाकिशन दमानी ने 2021 में ही मुंबई के मलाबार हिल इलाके में 1,001 करोड़ रुपये में बंगला खरीदा था, जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. 2024 में यह ट्रेंड और मजबूत हुआ है. अरबपति और करोड़पति वर्ग अल्ट्रा-लक्जरी प्रॉपर्टीज में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं.

मुंबई से दिल्ली तक बड़ी डील्स
 
2023-2024 के दौरान भारत में कई रिकॉर्ड तोड़ डील्स हुईं. मुंबई के मलाबार हिल इलाके के लोढ़ा मालाबार प्रोजेक्ट में जेपी तापड़िया परिवार ने 369 करोड़ रुपये का घर खरीदा. इसी प्रोजेक्ट में नीरज बजाज ने 252.5 करोड़ और बीके गोयनका ने वर्ली के ओबेरॉय थ्री सिक्स्टी वेस्ट में 230.5 करोड़ का घर खरीदा.

मुंबई की तरह दिल्ली-एनसीआर में भी लग्जरी प्रॉपर्टीज की मांग बढ़ रही है. गुरुग्राम के ‘कैमेलियास प्रोजेक्ट’ में ऋषि पर्ति ने हाल ही में 190 करोड़ और स्मृति अग्रवाल ने 95 करोड़ रुपये में घर खरीदा. ऋषि पर्ति एक सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी कंपनी के संस्थापक हैं, जबकि, स्मृति अग्रवाल एक प्रमुख कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखती हैं.

इसके अलावा, बेंगलुरु में भी रिकॉर्ड डील्स देखी गईं. रूइया इंटरनेशनल होल्डिंग ने 64.6 करोड़ और इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने 50 करोड़ रुपये का घर खरीदा.

भारत में लग्जरी घरों की बढ़ती मांग के कारण

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल्स (Ultra-HNIs) की संख्या तेजी से बढ़ रही है. 2023 में भारत में Ultra-HNIs की संख्या 13,263 थी, जो 2028 तक 19,908 तक पहुंचने की उम्मीद है. इनकी आय का प्रमुख स्रोत स्टॉक्स, बिजनेस, और प्राइवेट इक्विटी है.

वहीं, Knight Frank की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 के बाद से लग्जरी अपार्टमेंट्स की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है. सितंबर 2023 तक, भारत में 1.3 लाख करोड़ रुपये के लग्जरी अपार्टमेंट्स बिके, जो 2021 की तुलना में 648% अधिक है.

गुरुग्राम में लग्जरी बूम

गुरुग्राम, दिल्ली-एनसीआर में लग्जरी हाउसिंग का केंद्र बनकर उभरा है. 2024 की पहली छमाही में, गुरुग्राम में 59% बिक्री लग्जरी सेगमेंट की रही. 2019 में यह आंकड़ा मात्र 4% था.

भारत के सबसे महंगे घर

भारत के सबसे महंगे घरों में पहला नाम मुकेश अंबानी के 12,000 करोड़ रुपये के एंटीलिया का है, जो मुंबई के अल्ट्रा प्राइम लोकेशन में है. इसके बाद 6,000 करोड़ रुपये के जेके हाउस का नंबर आता है, जो रेमंड ग्रुप के गौतम सिंघानिया का है. अनिल अंबानी का 5,000 करोड़ का एबोड, शाहरुख खान का 200 करोड़ का मन्नत और अमिताभ बच्चन का 120 करोड़ का जलसा भी बेहद चर्चित हैं. मालाबार हिल में केएम बिड़ला का जटिया हाउस भी लगभग 3,000 करोड़ की कीमत वाला बताया जाता है. ये घर सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि इन हस्तियों की शान और पहचान हैं.

ये भी पढ़ें: भारत की तिजोरी खाली कर रहा चीन, हर साल अरबों रुपये का भेज देता है बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
78 साल के रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और RBI को जारी किया नोटिस
रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, SC ने सरकार को जारी किया नोटिस
टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान का दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा
टीम इंडिया करेगी PAK दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा

वीडियोज

Chitra Tripathi: न्यूज़ रूम में Shankaracharya विवाद की खुली पोल...मचा हड़कंप! | Avimukteshwaranand
Pakistan के खैबर में आत्मघाती हमले में ISI के आतंकी की मौत...| Pakistan News | ISI News
Odisha की महिलाओं के लिए Subhadra Yojana, ₹10,000 सालाना Financial Assistance | Paisa Live
Border 2 के साथ नहीं Release हुआ Dhurandhar 2 का Trailer, टूटे दिल के साथ घर लौटे फैंस
Border 2 के साथ नहीं Release हुआ Dhurandhar 2 का Trailer, टूटे दिल के साथ घर लौटे फैंस

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दो महीने से...'
78 साल के रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और RBI को जारी किया नोटिस
रिटायर्ड बैंकर को एक महीने तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 23 करोड़ ठगे, SC ने सरकार को जारी किया नोटिस
टीम इंडिया करेगी पाकिस्तान का दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा
टीम इंडिया करेगी PAK दौरा? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ऐसा जवाब दिया; हर भारतीय का सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा
Netflix OTT Releases: नेटफ्लिक्स पर आने वाली है एक से बढ़कर एक फिल्में, जनवरी से फरवरी तक की लिस्ट देख लें
नेटफ्लिक्स पर आने वाली है एक से बढ़कर एक फिल्में, जनवरी से फरवरी तक की लिस्ट देख लें
US Crime: अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
US में भारतीय मूल के शख्स ने पत्नी को मारी गोली, ऐसा क्या हुआ कि रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा?
IIT कानपुर में नए स्टूडेंट्स के लिए मेंटल हेल्थ चेकअप हुआ अनिवार्य, दो सुसाइड के बाद लिया गया फैसला
IIT कानपुर में नए स्टूडेंट्स के लिए मेंटल हेल्थ चेकअप हुआ अनिवार्य, दो सुसाइड के बाद लिया गया फैसला
Video: पाकिस्तानी मौलाना ने की भारत की जमकर तारीफ, कहा वहां के लोकतंत्र में ही ऐसा हो सकता था, वजह हैरान कर देगी
पाकिस्तानी मौलाना ने की भारत की जमकर तारीफ, कहा वहां के लोकतंत्र में ही ऐसा हो सकता था, वजह हैरान कर देगी
Embed widget