एक्सप्लोरर

चावल के निर्यात पर पाबंदियां बढ़ा सकती है भारत सरकार, दुनिया भर के बाजारों में दाम बढ़ने का खतरा

Parboiled Rice Curbs: भारत सरकार घरेलू स्तर पर चावल की कीमतों पर काबू रखने के लिए उबले हुए चावल पर लगे प्रतिबंध को बढ़ा सकती है. इसका असर दुनियाभर कीमतों पर पड़ सकता है.

Extension of Curbs on Parboiled Rice: चावल के सबसे बड़े निर्यातक भारत के कदम से एशिया समेत पूरी दुनिया में चावल के दामों पर असर पड़ सकता है. घरेलू बाजार में चावल की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार उबले चावल पर लगने वाले 20 फीसदी निर्यात शुल्क की समय सीमा को बढ़ाने पर विचार कर रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार सरकार यह फैसला आने वाले फेस्टिव सीजन और चुनावों को देखते हुए ले सकती है.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने जुलाई के अंत में घरेलू बाजार में चावल की कीमतों में इजाफे को देखते हुए उबले चावल के निर्यात पर 20 फीसदी शुल्क लगाने का फैसला किया था. यह फैसला 15 अक्टूबर, 2023 तक लागू है. ऐसे में सरकार को इससे पहले शुल्क को लेकर कोई फैसला लेना है. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले पर जानकारी देते हुए कुछ अधिकारियों ने कहा कि सरकार निर्यात शुल्क को 40 फीसदी तक बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है, मगर इसे 20 फीसदी तक स्थिर रखा जा सकता है. 

दुनियाभर में बढ़ेंगे चावल के दाम

ध्यान देने वाली बात ये है कि साल 2023 के अंत तक होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और साल 2024 में होने वाले आम चुनावों से सरकार की कोशिश है कि वह महंगाई पर लगा लगा सके. ऐसे में चावल की कीमत को कंट्रोल करने के लिए अगर सरकार निर्यात शुल्क को बढ़ाने का फैसला करती है तो इसका असर दुनियाभर पर पड़ेगा. जुलाई में भारत के निर्यात शुल्क लगाने के फैसले के बाद से ही एशियाई बाजारों में चावल की कीमत 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी. भारत के निर्यात शुल्क लगाने के अलावा खराब मौसम ने भी इस साल चावल की पैदावार पर असर डाला है.

El Nino के कारण दुनियाभर की पैदावार पर पड़ा है असर

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक खराब मौसम और El Nino के असर के कारण भारत समेत पूरी दुनिया में चावल की पैदावार पर प्रतिकूल असर डाला है. चावल के बड़े निर्यातक देश इंडोनेशिया ने इस बार सामान्य से कम पैदावार की आशंका जताई है. इसके अलावा वियतनाम ने भी अपने किसानों से पहले चावल के बुआई करने के लिए कहा है.

ग्लोबल सप्लाई पर पड़ेगा असर

अगर भारत फेस्टिव सीजन और चुनावों के मद्देनजर घरेलू कीमतों पर लगाम रखने के लिए निर्यात शुल्क की समय सीमा को आगे बढ़ाता है तो निश्चित तौर पर इसका असर दुनियाभर में चावल की कीमत पर पड़ेगा. उबले हुए चावल की सबसे ज्यादा खपत दक्षिण एशिया और अफ्रीका के देशों में होती है. भारत में हर साल चावल की कई किस्में उगाई जाती है जिसके में उबले हुए चावल का एक बड़ा हिस्सा. देश से होने वाले चावल के निर्यात में से 30 फीसदी उबले हुए चावल की हिस्सेदारी है.

ये भी पढ़ें-

India Economy: 2050 में इस शिखर पर रहेगा भारत, 900 फीसदी बढ़ेगी जीडीपी, इतनी हो जाएगी प्रति व्यक्ति आय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
Old Currency: 50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें
50 और 100 रुपए के ये खास नोट बना देंगे करोड़पति! चेक करें अपना पर्स, बीवी की तिजोरी भी देखें

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget