एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में इन भारतीय चीजों की है खूब डिमांड, व्यापार पर लगी रोक तो अब इस तरीके से मंगवाएगा हिंदुस्तानी सामान

Pahalgam Terror Attack: फार्मास्यूटिकल्स से लेकर चाय, काॅफी तक कई ऐसे भारतीय प्रोडक्ट्स हैं जिनकी पाकिस्तान में खूब डिमांड है. व्यापार पर रोक के चलते पाकिस्तान इन तरीकों से भारतीय उत्पाद मंगवाएगा.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ इकलौते लैंड ट्रेड रूट अटारी को बंद कर व्यापार पर रोक लगा दी है. इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. हालांकि, ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) के अनुसार, बॉर्डर बंद होने से केवल औपचारिक तरीके से व्यापार के बंद होने की उम्मीद है, मांग में कोई कमी नहीं आएगी. यानी कि पाकिस्तान तीसरे देशों के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय सामान मंगाना जारी रखने की कोशिश कर सकता है, हालांकि इसकी कीमत अधिक होगी.

पुलवामा हमले के बाद भी भारत ने लिया था एक्शन

GTRI ने इस बात का भी जिक्र किया कि फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं. उस दौरान भी भारत ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान से व्यापार के मामले में मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया था और तो और पाकिस्तानी आयात पर 200 परसेंट तक हाई इम्पोर्ट ड्यूटी भी लगा दी गई थी. GTRI ने कहा, संक्षेप में, सीमा बंद होने से औपचारिक व्यापार रुक जाता है, लेकिन मांग में कोई कमी नहीं आती है.

पाकिस्तान में इन भारतीय उत्पादों की डिमांड

पाकिस्तान बस ऊंची कीमत पर तीसरे देशों जैसे कि संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर के जरिए भारतीय सामान खरीदना जारी रखेगा. पाकिस्तान इन तीसरे देशों के जरिए फार्मास्यूटिकल्स, केमिकल, कॉटन, चाय, कॉफी, रंग, प्याज, टमाटर, लोहा, इस्पात, चीनी, नमक और ऑटो पार्ट्स जैसे भारतीय प्रोडक्ट्स मंगाता है. 

इतने का हुआ आयात-निर्यात

पुलवामा हमले को लेकर भारत के उठाए गए कदम पर जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने भी भारत के साथ व्यापार पर रोक लगा दी थी. तब से, औपचारिक व्यापार काफी हद तक सीमित हो गया है, लेकिन मानवीय आधार पर भारत से कुछ जरूरी चीजों का निर्यात होता रहता था जैसे कि दवाइयां.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दोनों देशों के बीच औपचारिक रूप से व्यापार पर रोक लगे होने के बावजूद भारत ने चालू वित्त वर्ष (अप्रैल 2024 से जनवरी 2025) में पाकिस्तान को 447.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर के सामान का एक्सपोर्ट किया.

जबकि इसके विपरीत पाकिस्तान से भारत का आयात न के बराबर मात्र 0.42 मिलियन अमेरिकी डॉलर था. 78,000 अमेरिकी डॉलर के कुछ एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स मंगाए गए जैसे कि अंजीर और 18,856 अमेरिकी डॉलर की तुलसी और रोजमेरी जैसे हर्ब्स मंगाए गए. 

ये भी पढ़ें:

भारत के ताबड़तोड़ एक्शन का असर, क्रैश हुआ पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट, PSX की वेबसाइट हुई बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
Nestle की कॉफी सेफ है या नहीं? कंपनी ने दी सफाई, लेबल पर बढ़ा झगड़ा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
60% से 63% होगा DA, 18000 बेसिक वालों को 540 महीना ज्यादा मिलेगा
LPG Rate Today: आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी
भारत के निर्यात को मिली नई रफ्तार, अफ्रीका में 47% और आसियान देशों में 56% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget