एक्सप्लोरर

India Import: रूस से भारत का इंपोर्ट दोगुना हुआ, अप्रैल-जुलाई के दौरान 20.45 अरब डॉलर पर पहुंचा

India Import From Russia: भारत के लिए रूस से होने वाला आयात दोगुना हो चुका है और अप्रैल-जुलाई के दौरान ये 20.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया है.

India Import From Russia: भारत और रूस के बीच जमकर कारोबारी गतिविधियां देखी जा रही हैं. रूस से भारत का इंपोर्ट दोगुना हो चुका है. अप्रैल-जुलाई में रूस से भारत का इंपोर्ट दोगुना होकर 20.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया है जबकि अप्रैल-जुलाई 2022 के दौरान रूस से इंपोर्ट 10.42 अरब डॉलर रहा था. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. 

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद देश के ऑयल इंपोर्ट में रूस का हिस्सा 40 फीसदी से ज्यादा हुआ

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के पहले भारत के ऑयल इंपोर्ट कैटेगरी में रूस की हिस्सेदारी एक फीसदी से भी कम हुआ करती थी लेकिन अब यह बढ़कर 40 फीसदी से अधिक हो चुकी है. वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक कच्चे तेल और फर्टिलाइजर्स का इंपोर्ट बढ़ने से चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों यानी अप्रैल से जुलाई के दौरान भारत का दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्ट स्रोत रूस बन गया है. वित्त वर्ष 2024 के पहले चार महीनों में रूस से होने वाला इंपोर्ट इससे पिछले साल की समान अवधि से तुलना करने पर दोगुनी बढ़त दिखा रहा है.

रूस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों के बाद भारत को ज्यादा तेल इंपोर्ट करने का मौका मिला

चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया में कच्चे तेल का तीसरा बड़ा इंपोर्टक देश है. यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए तो भारत को उससे रियायती दर पर कच्चा तेल खरीदने का मौका मिला. वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-जुलाई अवधि में चीन से भारत का इंपोर्ट घटकर 32.7 अरब डॉलर रह गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 34.55 अरब डॉलर था.

अमेरिका से भी घटा भारत का इंपोर्ट 

इसी प्रकार अमेरिका से भारत का इंपोर्ट घटकर 14.23 अरब डॉलर हो गया जबकि साल भर पहले की समान अवधि में यह 17.16 अरब डॉलर था. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से इंपोर्ट भी अप्रैल-जुलाई 2023 के दौरान घटकर 13.39 अरब डॉलर हो गया जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 18.45 अरब डॉलर था.

निर्यात के मोर्चे पर इस अवधि में शीर्ष 10 गंतव्यों में से सात देशों को भारत का निर्यात घटा है. अमेरिका, यूएई, चीन, सिंगापुर, जर्मनी, बांग्लादेश और इटली को वस्तुओं का निर्यात घटा है जबकि ब्रिटेन, नीदरलैंड्स और सऊदी अरब को निर्यात में पॉजिटिव बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: पटना में सस्ता तो लखनऊ में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें आपके शहर में क्या है रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
सेबी ने आसान बनाए मौत के बाद क्लेम पाने के नियम, म्यूचुअल फंड ट्रांसफर का नया तरीका जानें
E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget