एक्सप्लोरर

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई गिरावट, पिछले हफ्ते की बढ़त हुई साफ, गोल्ड रिजर्व पर बड़ी खबर

Forex: रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक छह दिसंबर को खत्म सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाले फॉरेन करेंसी ऐसेट्स (FCA) 3.23 अरब डॉलर घटकर 565.62 अरब डॉलर रहे हैं.

Forex Reserve: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर से गिरावट आ गई है और इसके चलते देश का फॉरेक्स रिजर्व 654.86 अरब डॉलर पर आ गया है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6 दिसंबर को खत्म हफ्ते में 3.23 अरब डॉलर घटकर 654.86 अरब डॉलर पर रहा. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है. इससे पिछले हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.51 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 658.09 अरब डॉलर हो गया था.

सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार 700 डॉलर के पार पहुंचा

सितंबर के आखिर में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था. रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 6 दिसंबर को खत्म हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का रिजर्व 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.27 अरब डॉलर पर आ गया है.

FCA में भी दिखी गिरावट

रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक छह दिसंबर को खत्म सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाले फॉरेन करेंसी ऐसेट्स (FCA) 3.23 अरब डॉलर घटकर 565.62 अरब डॉलर रहे है. डॉलर के संदर्भ में फॉरेन करेंसी ऐसेट्स में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी करेंसी की घट-बढ़ का असर शामिल होता है.

देश के गोल्ड रिजर्व का मूल्य भी घटा

6 दिसंबर को खत्म हफ्ते में सोने के भंडार का मूल्य 4.3 करोड़ डॉलर घटकर 66.93 अरब डॉलर रहा है और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.03 अरब डॉलर पर आ गया है.

सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय में दिया गया था जवाब

सरकार की ओर से लोकसभा में दिए गए जवाब में वित्त मंत्रालय ने कहा कि हमारा देश फॉरेक्स रिजर्व के मामले में दुनिया के तमाम देशों के मुकाबले कहीं बेहतर स्थिति में है. फिलहाल जिन देशों के पास सबसे ज्यादा फॉरेस रिजर्व है उन देशों की लिस्ट में भारत चौथे पायदान पर पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: पहले गिरा-फिर चढ़ा फिर बंपर उछाल पर शेयर बाजार बंद, सेंसेक्स-निफ्टी ने मचाया धमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
Microsoft Layoff: टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह
टेक जगत में फिर हड़कंप, माइक्रोसॉफ्ट ने की 4800 कर्मचारियों की छंटनी, HR हेड ने बताई वजह

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget