एक्सप्लोरर

India Forex Reserves: लगातार दूसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में हुई बढ़ोतरी, 2.53 अरब डॉलर बढ़कर 597.39 अरब डॉलर पर आ गया फॉरेक्स रिजर्व

RBI Data: आरबीआई के डेटा के मुताबिक पिछले दो हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 7.50 बिलियन डॉलर का उछाल देखने को मिला है.

India Forex Reserves: लगातार दूसरे हफ्ते देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा देखने को मिला है. 24 नवंबर, 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 2.53 अरब डॉलर के उछाल आया है. भारतीय रिजर्व बैंक के डेटा के मुताबिक  विदेशी मुद्रा भंडार 2.53 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 597.39 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है जो पिछले हफ्ते 595.39 अरब डॉलर रहा था. 

आरबीआई ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. डेटा के अनुसार 24 नवंबर, 2023 तक विदेशी मुद्रा भंडार 2.538 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 597.395 बिलियन डॉलर पर जा पहुंची है. जबकि इसके पहले हफ्ते में फॉरेक्स रिजर्व में 5.07 बिलियन डॉलर का उछाल देखने को मिला था. विदेशी करेंसी एसेट्स में भी बड़ी उछाल देखने को मिली है. विदेशी करेंसी एसेट्स 2.14 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 528.53 बिलियन डॉलर रहा है. 

आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी आई है. आरबीआई का गोल्ड रिजर्व 296 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 46.33  बिलियन डॉलर रहा है. एसडीआर में 87 मिलियन डॉलर का उछाल रहा है और ये 18.21 बिलियन डॉलर रहा है. इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में जमा रिजर्व 14 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 4.84 बिलियन डॉलर रहा है.  

हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी ने आरबीआई की चिंता को बढ़ाने का काम किया है. गुरुवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.40 रुपये पर क्लोज हुआ था जो ऐतिहासिक लो है. शुक्रवार एक दिसंबर 2023 को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की मजबूती के साथ 83.29 के लेवल पर क्लोज हुआ है. हालांकि आरबीआई के लिए राहत की बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है और ये 80 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर आ गया है. ये माना जा रहा कि रुपये को थामने के लिए करेंसी मार्केट में आरबीआई दखल दे सकता है. क्योंकि रुपया और कमजोर हुआ तो आयात महंगा हो सकता है.   

पिछले दो हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 7.50 बिलियन डॉलर का उछाल देखने को मिला है. हाल के दिनों में देश में विदेशी फोर्टफोलियो निवेशकों की ओर से निवेश बढ़ा है. शेयर बाजार में शानदार तेजी इस बात की ओर संकेत दे रहे. 

ये भी पढ़ें 

Multibagger IPO: दमदार आगाज के बाद ठंडा पड़ा नए नवेले आईपीओ का जोश, टाटा टेक, इरेडा, गांधार ऑयल में बड़ी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
हर महीने खत्म हो जाती है सैलरी? 80-20 रूल अपनाकर बढ़ाएं बैंक बैलेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
पनीर की एक डिश, और तुकाराम मुंडे ने 2 महीने में सस्पेंड कर दिए 165 लाइसेंस
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
सेविंग अकाउंट वालों के लिए बदला डाक का ये नियम, आम आदमी को राहत
बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग
बच्चों के हाथ में Vape, नए निकोटीन प्रोडक्ट्स पर सख्ती की मांग

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget