एक्सप्लोरर

बढ़ रहा है देश का खजाना, लगातार चौथे हफ्ते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी; गोल्ड रिजर्व में भी इजाफा

India Forex Reserve: यह लगातार चौथा हफ्ता है जब देश के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है. 28 मार्च को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 6.596 अरब डॉलर बढ़कर 665.396 अरब डॉलर हो गया है.

India Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मार्च को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 6.596 अरब डॉलर बढ़कर 665.396 अरब डॉलर हो गया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में 4.53 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी. यह लगातार चौथा हफ्ता है, जब देश का विदेशी बढ़ा मुद्रा भंडार है. हाल ही में रुपये में अस्थिरता को कम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ पुनर्मूल्यांकन के कारण इसमें गिरावट का रुख था. 

विदेशी मुद्रा आस्तियां भी बढ़ीं

सितंबर 2024 के अंत तक देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 बिलियन डॉलर के ऑल-टाइम हाई लेवल पर चला गया. शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 28 मार्च को खत्‍म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां भी 6.16 अरब डॉलर बढ़कर 565.01 अरब डॉलर हो गया. डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं  की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है. 

देश का गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा

बता दें कि इस दौरान गोल्ड रिजर्व भंडार भी बढ़ा. आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन हफ्ते में स्वर्ण भंडार भी 519 मिलियन डॉलर बढ़कर 77.79 बिलियन डॉलर हो गया. विशेष आहरण अधिकार (SDR) 65 मिलियन डॉलर घटकर 18.18 बिलियन डॉलर रह गए. आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास देश का र‍िजर्व आरक्षित भंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.41 अरब डॉलर रह गया. बता दें कि इस दौरान भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के भी विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है. 

क्यों जरूरी है फॉरेक्स रिजर्व?

जैसा कि हम जानते हैं कि विदेशी मुद्रा एसेट्स में डॉलर, यूरो, पाउंड, येन जैसी दूसरे देशों की मुद्राएं शामिल होती हैं. देश के विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल वैश्विक देनदारियों का भुगतान करने, मौद्रिक नीति के क्रियान्वयन के लिए, विदेशों से लिए कर्ज को चुकाने और भारतीयों द्वारा विदेशों में पढ़ाई, इलाज या घूमने के दौरान किए गए खर्च में किया जाता है. 

ये भी पढ़ें:

Ghibli से भरा मन तो अब AI से लोग बनाने लगे फेक आधार और पैन कार्ड, कैसे करें असली-नकली की पहचान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
5 लाख की पोस्ट ऑफिस FD पर कितना मिलेगा रिटर्न? 1 से 5 साल तक का कैलकुलेशन
Restaurant Hygiene: रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर खुलासा, देश की सिर्फ 32% खानपान वाली जगह ही हाइजीनिक- सर्वे
Gold Import Duty: सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
सोने के आयात पर सख्त नियम का असर, सरकार के खजाने में आए 10,040 करोड़
Real Estate: भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?
भारत की सबसे महंगी होम डील, गुरुग्राम में किसने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget