एक्सप्लोरर

ऑलटाइम हाई से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, 4.80 बिलियन डॉलर घटकर आ गया 670 बिलियन डॉलर पर

India Forex Reserves: आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में भी कमी आई है और ये 860 मिलियन डॉलर घटकर 59.23 बिलियन डॉलर रहा है.

Foreign Exchange Reserves: ऑलटाइम हाई से विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट आई है.  9 अगस्त को खत्म सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.80 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 670.119 बिलियन डॉलर पर आ गया है जो इसके पहले हफ्ते में 675 बिलियन डॉलर के ऐतिहासिक हाई पर जा पहुंचा था. 

बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार 16 अगस्त 2024 को विदेशी मुद्रा भंडार का आंकड़ा जारी किया है. इस डेटा के मुताबिक फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 9 अगस्त 2024 को 4.80 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 670.119 बिलियन डॉलर पर आ गया है. इसके पहले हफ्ते में फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 675 बिलियन डॉलर के लाइफटाइम हाई पर रहा था. आरबीआई के डेटा के मुताबिक इस अवधि में फॉरेन करेंसी एसेट्स भी 4.079 बिलियन डॉलर की कमी के साथ 587.96 बिलियन डॉलर रहा है. आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में भी कमी आई है और ये 860 मिलियन डॉलर घटकर 59.23 बिलियन डॉलर रहा है. एसडीआर 121 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 18.28 बिलियन डॉलर और इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में मौजूद रिजर्व 18 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 2.63 बिलियन डॉलर पर आ गया है. 

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की वजहों को देखें तो हाल के दिनों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में जमकर बिकवाली की है ऐसे में डॉलर की मांग बढ़ने के चलते फॉरेन करेंसी रिजर्व में कमी आई है. साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी जारी है जिसे थामने के लिए आरबीआई के दखल दिए जाने की संभावना जताई जा रही है जिसके चलते रिजर्व घटा है. शुक्रवार को करेंसी मार्केट में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.95 के लेवल पर बंद हुआ है. 

8 अगस्त 2024 को मॉनिटरी पॉलिसी का एलान करते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि मुख्य इंडीकेटर्स में लगातार सुधार के चलते भारत का एक्सटर्नल सेक्टर गतिशील बना हुआ है. उन्होंने कहा, हमे पूरा विश्वास है कि हम अपने एक्सटर्नल फाइनेंसिंग जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकेंगे. आरबीआई गवर्नर ने बताया कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने घरेलू बाजार में जून 2024 से लेकर 6 अगस्त के बीच 9.7 बिलियन डॉलर की खरीदारी की है जबकि अप्रैल और मई के दौरान 4.2 बिलियन डॉलर का आउटफ्लो देखने को मिला था. 

ये भी पढ़ें 

Ola Electric Share: 5 दिन में 75 फीसदी रिटर्न, ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में बेपनाह कमाई करने वाले मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया
अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक दिन में 2800 रुपया हुआ सस्ता; जानें आज का लेटेस्ट रेट
सोना खरीदने का बढ़िया मौका! एक दिन में 2800 रुपया हुआ सस्ता; जानें आज का लेटेस्ट रेट
15 अगस्त से पहले आज कितने में बिक रहा देश में पेट्रोल? डीजल का भी जानें ताजा भाव
15 अगस्त से पहले आज कितने में बिक रहा देश में पेट्रोल? डीजल का भी जानें ताजा भाव
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
महारष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्य, 15 अगस्त तक का है समय
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
सोलर पावर से होगी पानी की सप्लाई, हर साल बचेगा करोड़ों का बिजली बिल
Embed widget