एक्सप्लोरर

140 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 642.63 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर विदेशी मुद्रा भंडार

Foreign Currency Reserves: अक्टूबर 2021 में आरबीआई का विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा था और ये रिकॉर्ड हाई कभी भी टूट सकता है.

India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा देखने को मिला है. 22 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में आरबीआई का फॉरेक्स रिजर्व 140 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 642.63 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है. बीते दो सालों में विदेशी मुद्रा भंडार का ये सबसे उच्च लेवल है. 

29 मार्च 2024 को बैंकिंग सेक्टर के रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. आरबीआई ने बताया कि इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 140 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 642.63 बिलियन डॉलर पर जा पहुंचा है जो इसके पहले हफ्ते में 642.492 बिलियन डॉलर रहा था. हालांकि आरबीआई के डेटा के मुताबिक इस अवधि में दौरान विदेशी करेंसी एसेट्स में गिरावट देखने को मिली है. विदेशी करेंसी एसेट्स 123 मिलियन डॉलर घटकर 568.26 बिलियन डॉलर पर आ चुका है. गोल्ड रिजर्व में भी उछाल देखने को मिला है. गोल्ड रिजर्व 347 मिलियन डॉलर बढ़कर 51.48 बिलियन डॉलर हो गया है. एसडीआर में कमी आई है और ये 57 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 18.21 बिलियन डॉलर रहा है. आईएमएफ के पास रिजर्व भी घटा है और ये 27 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 4.66 बिलियन डॉलर रहा है. 

अक्टूबर 2021 में आरबीआई का विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड हाई पर जा पहुंचा था.  रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद कमोडिटी के दामों में तेज उछाल के बाद आरबीआई के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और ये घटकर 525 बिलियन डॉलर तक आ गया था.मौजूदा समय में फॉरेक्स रिजर्व उस रिकॉर्ड के बेहद करीब है. आने वाले दिनों में ये उम्मीद की जा रही कि विदेशी मुद्रा भंडार में और भी उछाल आ सकता है.

ये माना जा रहा है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में आए रिकॉर्ड गिरावट के बाद आरबीआई ने रुपये को थामने के लिए हाल के दिनों में डॉलर की बिकवाली की है.  डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी को थामने के लिए भी आरबीआई को दखल देना पड़ा जिसके चलते विदेशी मुद्रा भंडार में कमी देखने को मिलती है. घरेलू करेंसी को संभालने या डॉलर के मुकाबले गिरावट रोकने के लिए आरबीआई जब दखल देता है तब विदेशी मुद्रा भंडार में बदलाव आता है.  

ये भी पढ़ें 

शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी बनी सबसे बड़ी चुनौती, कैसे बढ़ेंगे देश में रोजगार के अवसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget