एक्सप्लोरर

India Trade: अमेरिका को पछाड़ चीन बना नंबर-1, टॉप-10 देशों में 9 के साथ बढ़ा भारत का व्यापार घाटा

India Trade Balance: अंतरराष्ट्रीय व्यापार के आंकड़े बताते हैं कि भारत को अपने 10 सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार देशों में 9 के साथ घाटा उठाना पड़ रहा है...

अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मोर्चे पर भारत को ज्यादातर भागीदार देशों के साथ घाटा उठाना पड़ रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष के दौरान भारत को अपने 10 सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार देशों में से 9 के साथ घाटा उठाना पड़ गया.

कई देशों के साथ बढ़ गया व्यापार घाटा

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट में आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान भारत को 10 में से 9 प्रमुख व्यापारिक भागीदारों के साथ घाटा उठाना पड़ गया. उनमें चीन, रूस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया आदि शामिल हैं. एक और गंभीर बात ये पता चली है कि उनमें से कई देशों के साथ भारत का व्यापार घाटा साल भर पहले की तुलना में बढ़ गया है.

चीन के साथ हुआ इतना व्यापार

पिछले वित्त वर्ष में चीन एक बार फिर से भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बन गया और उसने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया. पिछले वित्त वर्ष में भारत और चीन का आपसी व्यापार 118.4 बिलियन डॉलर का रहा. वहीं अमेरिका के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 118.28 बिलियन डॉलर का रहा. अमेरिका उससे पहले लगातार दो वित्त वर्ष से (वित्त वर्ष 2021-22 और वित्त वर्ष 2022-23) भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार बना हुआ था.

ऐसे तय होता है व्यापार संतुलन

किसी भी दो देश का व्यापार संतुलन उनके बीच आपस में होने वाले आयात और निर्यात के हिसाब से तय होता है. अगर कोई देश अपने किसी पार्टनर देश से जितना निर्यात करता है, उसकी तुलना में कम आयात करता है तो इसे व्यापार घाटे की स्थिति कहा जाता है. मतलब कह सकते हैं कि टॉप-10 व्यापारिक भागीदार देशों में से ज्यादातर के साथ भारत का निर्यात ज्यादा है, आयात कम.

इन देशों के साथ बढ़ा व्यापार घाटा

आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष के दौरान जिन देशों के साथ भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया, उनमें चीन, रूस, दक्षिण कोरिया और हांगकांग शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, रूस, इंडोनेशिया और इराक के साथ भारत का व्यापार घाटा पिछले वित्त वर्ष में 2022-23 की तुलना में कम हुआ है.

सबसे ज्यादा चीन के साथ घाटा

भारत को सबसे ज्यादा व्याापार घाटा अभी चीन के साथ हो रहा है. पिछले वित्त वर्ष में इसका आंकड़ा बढ़कर 85 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया. वहीं भारत का व्यापार घाटा रूस के साथ 57.2 बिलियन डॉलर, दक्षिण कोरिया के साथ 14.71 बिलियन डॉलर और हांगकांग के साथ 12.2 बिलियन डॉलर रहा. पिछले वित्त वर्ष में सिर्फ अमेरिका के साथ व्यापार का संतुलन भारत के पक्ष में रहा. यह ट्रेड सरप्लस 36.74 बिलियन डॉलर का रहा.

ये भी पढ़ें: सोने की कीमतों पर लगी लगाम, बीते सप्ताह आई 2024 की सबसे बड़ी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget