एक्सप्लोरर

India's Export: जुलाई में बढ़ा देश का निर्यात, व्यापार घाटा भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

India's Export in July 2022: देश का निर्यात जुलाई में 2.14 फीसदी बढ़कर 36.27 अरब डॉलर हो गया है.

India's Export in July 2022: देश का निर्यात जुलाई में 2.14 फीसदी बढ़कर 36.27 अरब डॉलर हो गया है. वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में 70 फीसदी की वृद्धि की वजह से व्यापार घाटा इसी महीने में लगभग तीन गुना होकर 30 अरब डॉलर पहुंच गया. जुलाई 2021 में व्यापार घाटा 10.63 अरब डॉलर था.

सालाना आधार पर कितना बढ़ा आयात?
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई महीने में आयात सालाना आधार पर 43.61 फीसदी बढ़कर 66.27 अरब डॉलर हो गया. इस महीने की शुरूआत में जारी प्रारंभिक आंकड़ों में जुलाई के दौरान निर्यात 0.76 फीसदी घटकर 35.24 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया था. जुलाई 2021 में यह 35.51 अरब डॉलर था.

4 महीनों में हुआ 48 फीसदी का इजाफा
वहीं, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि के दौरान निर्यात 20.13 फीसदी बढ़कर 157.44 अरब डॉलर हो गया जबकि इन चार महीनों के दौरान आयात 48.12 फीसदी बढ़कर 256.43 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

व्यापार घाटा भी बढ़ा
इस अवधि के दौरान व्यापार घाटा भी बढ़कर 98.99 अरब डॉलर पर आ गया. एक साल पहले इसी अवधि में यह 42 अरब डॉलर था. इस साल जुलाई में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का आयात 21.13 अरब डॉलर रहा, जो जुलाई 2021 में 12.4 अरब डॉलर की तुलना में 70.4 फीसदी अधिक है.

गोल्ड आयात भी घटा
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने कोयले, कोक और ब्रिकेट का आयात दो गुना से अधिक बढ़कर 5.2 अरब डॉलर हो गया है. जबकि वनस्पति तेल का आयात 47.18 फीसदी बढ़कर दो अरब डॉलर हो गया. हालांकि, सोने का आयात 43.6 फीसदी घटकर 2.37 अरब डॉलर रहा जो जुलाई 2021 में 4.2 अरब डॉलर था.

किन सेक्टर में हुई पॉजिटिव ग्रोथ
इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न एवं आभूषण और दवा का निर्यात जुलाई 2022 में सालाना आधार पर घटा है. निर्यात के मोर्चे पर जिन क्षेत्रों में पॉजिटिव ग्रोथ हुई है, उनमें पेट्रोलियम उत्पाद, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कॉफी शामिल हैं. वहीं, इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण, प्लास्टिक, काजू तथा कालीन में गिरावट आई.

निर्यात कितना रहा?
आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2022 के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 24.91 अरब डॉलर रहा. यह सालाना आधार पर 28.69 फीसदी अधिक है. वहीं, आयात 15.95 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जो 40.02 फीसदी ज्यादा है.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?
भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कोविड -19 महामारी के बाद अर्थव्यवस्थाओं के खुलने के साथ वस्तुओं से सेवाओं की खपत में फिर से बदलाव आया है. मुद्रास्फीति ने सभी अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया है, जो लोगों की खरीद क्षमता कम करती है. इसके कारण कई अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की स्थिति बनी रही है जबकि कुछ विकसित अर्थव्यवस्थाएं पहले से ही मंदी की चपेट में हैं.

यह भी पढ़ें:
Multibagger Stock: सिर्फ 2 सालों में 1 लाख बन गए 53 लाख, स्टॉक ने कर दिया मालामाल!

Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई गिरावट, गोल्ड रिजर्व बढ़ा, जानें कैसा रहा हाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
LPG Rate Today: गैस सिलेंडर पर 700 रुपये की सब्सिडी! संसद में सरकार का बड़ा खुलासा, इस बीच जानें आज कीमत
गैस सिलेंडर पर 700 रुपये की सब्सिडी! संसद में सरकार का बड़ा खुलासा, इस बीच जानें आज कीमत
Petrol-Diesel Rate: आज कितने में फुल करा लेंगे गाड़ी की टंकी? जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
आज कितने में फुल करा लेंगे गाड़ी की टंकी? जानें कहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
ITR Rules: कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें
कम कमाई पर भी लग सकता है जुर्माना, 4 लाख वाले भी हैं इस लिस्ट में शामिल, पढ़ें शर्तें

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget