एक्सप्लोरर

जल्द कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम! 5 साल में सबसे बड़ी गिरावट, 70 डॉलर से भी नीचे कच्चे तेल की कीमत

India’s Crude Import Price Falls: भारत में  कच्चे तेल के आयात पर 70 डॉलर प्रति बैरल से भी औसत रुप से कम खर्च हो रहा है. ये 2021 के बाद पहली बार कच्चे तेल ऐसा है जब इतने कम पैसे चुकाने पड़ रहा है.

India’s Crude Import Price Falls: भारत में आयात किए जाने वाले कच्चे तेल की कीमतों में पिछले पांच वर्षों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट आयी है. देश में कच्चे तेल के आयात पर इस समय 70 डॉलर प्रति बैरल से भी औसत रुप से कम खर्च हो रहा है. ये 2021 के बाद ऐसा पहली बार है जब कच्चे तेल के ऊपर इतने कम पैसे चुकाने पड़ रहा है. सोमवार को बेंट क्रूड 65 डॉलर से भी नीचे चला गया, जिसके बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी की राहत लोगों को मिल सकती है.

हिन्दुस्तान टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को कच्चे तेल के आयात पर औसत रुप से 69.39 डॉलर प्रति बैरल खर्च हुआ है, जो पिछले साल अप्रैल में किए गए खर्च 89.44 डॉलर से 22 प्रतिशत कम है. ऑफिशियल डेटा को अभी अपडेट नहीं किया जा सका है क्योंकि सोमवार को अंडबेकर जयंती की वजह से छुट्टी का दिन था.

एचटी ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आगे आने वाले दिनों में वैश्विक रफ्तार में कमी और ट्रेड वॉर की तनाव के बीच मांग में कमी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आगे और कमी आ सकती है. 

इसमें तेल फर्म के एग्जक्यूटिव और इस क्षेत्र के एक्सपर्ट के हवाले से ये जानकारी सामने आयी है.  भारत अपने प्रसंस्कृत कच्चे तेल का 87 फीसदी से ज्याजा आयात करता है. साथ ही, रिफाइनिंग व्यवसाय में कच्चा तेल प्रमुख कच्चा माल है, जो कुल लागत का लगभग 90 फीसदी है.

रायटर्स ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि Goldman Sachs ने इस साल कच्चे तेल की औसत कीमत 63 डॉलर प्रति बैरल पर बने रहने की उम्मीद की है. इसमें उन्होंने आगे कहा है कि तेल निर्यात देशों के संगठन ओपेक ने इस साल और अगले साल के लिए तेल की मांग में कमी का अनुमान लगाया है.

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक,, वियेना स्थित ओपेक के सचिवालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, कार्टेल ने 2025 और 2026 के लिए मांग वृद्धि अनुमानों को लगभग 100,000 बैरल प्रतिदिन कम कर दिया है. यानी प्रत्येक वर्ष 1.3 मिलियन बैरल प्रतिदिन - या लगभग 1%  की मांग की कमी में वृद्धि का अनुमान लगाया है.

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी का ऐलान करते हुए केन्द्रीय पेट्रोलिय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 7 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि तेल कंपनियों ने 45 दिनों का स्टॉक रखा, जिससे उन्हें प्रति बैरल 75 डॉलर का का खर्च हुआ है. उन्होंने कहा कि जब इसकी कीमत घटकर 60 से 65 डॉलर प्रति बैरल आ जाएगी, तेल कंपनियों के पास  पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का विकल्प रहेगा.

ये भी पढ़ें: HDFC, SBI और ICICI बैंक..., क्यों आज तेज रफ्तार से भाग रहे बैंकिंग स्टॉक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget