एक्सप्लोरर

Auto Sales: नए साल में पैसेंजर व्हीकल ने मचाई धूम, जनवरी में ऑटो कंपनियों ने बेची 18 लाख नई गाड़ियां

Auto Sales Data: इस साल जनवरी 2023 में शानदार ऑटो सेल देखने को मिली है, जो कि पिछले साल 2022 की तुलना में 2 लाख से अधिक गाड़ियां सेल हुई हैं. जानिए कौन सी गाड़ी कितनी सेल हुई है.

FADA Sales Data January 2023 India: देश के ऑटो सेक्टर (Auto Sector) से जुड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है. सेमीकंडकर की सप्लाई में काफी सुधार आ गया है. इसका सीधा असर नए साल (New Year 2023) के पहले महीने यानि जनवरी में सामने आ रहा है. इस महीने में पैसेंजर व्हीकल ने देश में शानदार सेल अपने नाम दर्ज की है. वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है. जानिए मार्केट में कितने फीसदी ऑटो सेल बढ़ी है. 

पैसेंजर व्हीकल की बढ़ी डिमांड 

कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के बाद इस साल जनवरी में गाड़ियों की बिक्री अचानक बढ़ गई है. जिसमें पैसेंजर व्हीकल (Passenger Vehicles), दोपहिया (Two Wheelers) और ट्रैक्टरों (Tractors) के मजबूत रजिस्ट्रेशन के चलते टोटल रिटेल ऑटो बिक्री (Auto Sale) में 14 फीसदी का उछाल देखा गया है. FADA ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि, जनवरी, 2023 में अलग-अलग कैटेगरी में गाड़ियों की कुल बिक्री बढ़कर 18,26,669 यूनिट्स पर पहुंच गया है. पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 16,08,505 यूनिट्स रहा था. यानि पिछले साल की तुलना में लगभग 2 गाड़ियों की डिमांड जनवरी के महीने में बढ़ गई है.


Auto Sales: नए साल में पैसेंजर व्हीकल ने मचाई धूम, जनवरी में ऑटो कंपनियों ने बेची 18 लाख नई गाड़ियां

16 फीसदी बढ़े कमर्शियल व्हीकल 

जनवरी 2023 में सबसे ज्यादा तिपहिया वाहनों (Three Wheeler) की रिटेल बिक्री 59 फीसदी बढ़कर 41,487 यूनिट्स पर आ गई है. वहीं दूसरी ओर, कमर्शियल व्हीकल (Commercial Vehicle Sales) का रजिस्ट्रेशन 16 फीसदी बढ़कर 82,428 यूनिट्स पर पहुंच गया है. इससे पहले जनवरी, 2022 में कमर्शियल वाहनों की बिक्री 70,853 यूनिट्स रही थी. पिछले महीने ट्रैक्टर बिक्री 8 फीसदी बढ़कर 73,156 यूनिट्स हो गई, जबकि पिछले साल 2022 इसी महीने में यह आंकड़ा 67,764 यूनिट्स रहा था.

पैसेजर व्हीकल की 22 फीसदी बढ़ा

FADA आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में पैसेजर व्हीकल का रजिस्ट्रेशन 22 फीसदी बढ़कर 3,40,220 यूनिट्स पर पहुंच गया है. यह आंकड़ा एक साल पहले समान अवधि में 2,79,050 यूनिट्स पर था. पिछले महीने जनवरी में दोपहिया वाहनों की रिटेल बिक्री बढ़कर 12,65,069 यूनिट्स हो गई, जबकि जनवरी, 2022 में यह आंकड़ा 11,49,351 यूनिट्स रहा था. मतलब दोपहिया वाहनों की बिक्री में 10 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है.

जानिए FADA ने क्या कहा 

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, एफएडीए के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया (FADA President, Manish Raj Singhania) का कहना है कि जनवरी 2023 में वाहनों की कुल रिटेल बिक्री पिछले साल की समान अवधि की तुलना में बढ़ी है. यह प्री-कोविड यानी जनवरी, 2020 की तुलना में अब भी 8 फीसदी तक प्रतिशत कम है. सिंघानिया ने यह भी कहा कि चीन में कारखाना गतिविधियां एक बार फिर रफ्तार पकड़ रही हैं, ऐसे में कलपुर्जों और सेमीकंडक्टर की वैश्विक आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है. इससे वाहनों की आपूर्ति बेहतर हो रही है. 

ये भी पढ़ें - Fixed Deposit Rates: अब इस बैंक ने फिक्‍स डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए अब कितना मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget