एक्सप्लोरर

खुल गया इंडीजीन लिमिटेड का 1800 करोड़ का आईपीओ, GMP दे रहा शानदार कमाई के संकेत

Indegene Limited IPO: इंडीजीन लिमिटेड का 1800 करोड़ का आईपीओ सोमवार को खुल गया है. ग्रे मार्केट में यह अभी से ही तगड़ी कमाई के संकेत दे रहा है.

Indegene Limited IPO: हफ्ते के पहले ही दिन आईपीओ में पैसा लगाने वालों के लिए खुशखबरी है. आज से इंडीजीन का 1841.76 करोड़ रुपये का आईपीओ खुल गया है. इस आईपीओ में आप सोमवार 6 मई से 8 मई तक निवेश कर सकते हैं. खुलने से पहले ही आईपीओ ग्रे मार्केट में तगड़े लिस्टिंग के संकेत दे रहा था. अगर आप भी इसमें बोली लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके प्राइस बैंड से लेकर अन्य डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

कितना तय हुआ प्राइस बैंड?

1998 में स्थापित की गई इंडीजीन लिमिटेड एक बायोफार्मास्यूटिकल, एमर्जिंग बायोटेक और मेडिकल डिवाइस बनाने वाली कंपनी है जो इस आईपीओ के जरिए 1841.76 करोड़ रुपये मार्केट से जुटाने की कोशिश कर रही है. इस आईपीओ में आप आज यानी सोमवार से पैसे लगा सकते हैं. कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर के फेस वैल्यू पर इसका प्राइस बैंड 430 रुपये से लेकर 452 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया है. कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 40,746,891 शेयर बेचने वाली है. इसमें से 760 करोड़ रुपये के फ्रेश और 1,081.76 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे जा रहे हैं. वहीं कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए प्रति शेयर 30 रुपये डिस्काउंट का ऐलान किया है.

जानें आईपीओ से जुड़े जरूरी डेट्स

कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट सब्सक्राइबर्स को 9 मई को करेगी. वहीं असफल निवेशकों को रिफंड 10 मई को प्राप्त होगा. डीमैट खाते में शेयर कंपनी द्वारा 10 मई को ही ट्रांसफर किए जाएंगे. वहीं शेयरों की लिस्टिंग 13 मई को होगी. शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी. कंपनी ने 33 शेयरों का एक लॉट तय किया है. ऐसे में खुदरा निवेशक आईपीओ में कम से कम 14,916 रुपये और अधिकतम 13 लॉट यानी 1,93,908 रुपये का निवेश कर सकते हैं.

ग्रे मार्केट में कैसा है प्रदर्शन?

सोमवार यानी 6 मई को खुले इस आईपीओ का ग्रे मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन जारी है.investorgain.com के मुताबिक आज यह 262 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में यह तय प्राइस बैंड से करीब 57.96 फीसदी ज्यादा है. अगर लिस्टिंग के दिन तक यह स्थिति बनी रहती है तो ऐसे में स्टॉक मार्केट में कंपनी के शेयर 714 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Spices: दिल्ली में 15 टन मिलावटी मसालों सहित 2 नकली स्पाइस फैक्ट्री का भंडाफोड़, मशहूर ब्रांड में करते थे मिलावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
Home Loan लेने से पहले ये बैंक से पूछें ये एक सवाल, बच जाएंगे सीधे 25 लाख, जानें क्या है गणित
Home Loan लेने से पहले ये बैंक से पूछें ये एक सवाल, बच जाएंगे सीधे 25 लाख, जानें क्या है गणित
नोएडा ने सबको पीछे छोड़ा, 125% बढ़े घरों के दाम, जानें गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई का हाल
नोएडा ने सबको पीछे छोड़ा, 125% बढ़े घरों के दाम, जानें गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई का हाल

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget