एक्सप्लोरर

Spices: दिल्ली में 15 टन मिलावटी मसालों सहित 2 नकली स्पाइस फैक्ट्री का भंडाफोड़, मशहूर ब्रांड में करते थे मिलावट

Spices: दिल्ली पुलिस ने कहा कि उसे इंफॉरमेशन मिली थी कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कुछ निर्माता या दुकानदार मशहूर ब्रांड के नाम पर मिलावटी मसालों के निर्माण और बिक्री में शामिल हैं जिसके बाद कार्रवाई की.

Spices: मसालों में मिलावट की खबरों से निजात नहीं मिल पा रही है. दिल्ली पुलिस ने मिलावटी मसाले बनाने वाली दो यूनिट्स का भंडाफोड़ किया है जिसमें भारी मात्रा में मसालों में मिलावट की जा रही थी. दिल्ली पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है कि दिल्ली के करावल नगर इलाके में मिलावटी मसाले बनाने वाली दो इकाइयों का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

दो फैक्ट्री मालिक और एक सप्लायर को गिरफ्तार किया

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो फैक्ट्री मालिकों और एक सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से 15 टन नकली मसाले और कच्चे माल के अलावा सप्लाई करने वाला टेंपो भी बरामद किया गया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान दिलीप सिंह जिसकी उम्र 46 साल है और, सरफराज (32) और खुर्शीद मलिक (42) के रूप में की गई है. पुलिस ने कहा कि उसे इंफॉरमेशन मिली थी कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में कुछ निर्माता या दुकानदार मशहूर ब्रांड के नाम पर मिलावटी मसालों के निर्माण और बिक्री में शामिल हैं.

पुलिस ने दी अहम जानकारी

पुलिस कमिश्नर (क्राइम ब्रांच) राकेश पवारिया ने कहा कि हमने मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई थी. बीती एक मई को हमारी टीम को करावल नगर इलाके में चल रही नकली मसालों की फैक्ट्री के बारे में पुख्ता जानकारी मिली थी जिसके बाद टीम ने छापेमारी की और दिलीप और खुर्शीद को पकड़ लिया गया. इसके बाद आगे की पूछताछ से पता चला कि एक और फैक्ट्री करावल नगर में काली घटा रोड पर भी चल रही है. इसके बाद वहां पर भी छापेमारी कर सरफराज को मिलावटी मसाले बनाते हुए पकड़ा गया.

क्या-क्या मिलाया जा रहा था मसालों में 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नकली मसालों में सड़े जामुन, यूकेलिप्टस के पत्ते, सड़े हुए नारियल, लकड़ी का बुरादा, सड़े हुए चावल का पाउडर, चोकर, सूखी मिर्च के डंठल मिलाए जा रहे थे.

मसालों की मिलावट की खबरें चर्चा में हैं

हांगकांग और सिंगापुर के बाद हाल ही में खबर आई कि मालदीव ने भी दो भारतीय मसाला ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ प्रोडक्ट्स पर रोक लगा दी. मालदीव की लोकल मीडिया Adhadhu के मुताबिक भारत के दो मसाला ब्रांडों के उत्पादों में हानिकारक केमिकल एथिलीन ऑक्साइड मिला है. इसके चलते एवरेस्ट और एमडीएच के उत्पादों की बिक्री पर मालदीव में रोक लगा दी गई है. दरअसल हांगकांग के सेंटर फॉर फूड सेफ्टी ने दोनों भारतीय ब्रांडों के कई प्री-पैकेज्ड स्पाइस-मिक्स उत्पादों में एथिलीन ऑक्साइड पेस्टीसाइड पाए जाने की बात कही. उसके बाद हांगकांग के फूड रेगुलेटक ने लोगों को दोनों ब्रांडों के कई प्रोडक्ट्स को ना खरीदने और व्यापारियों को ऐसे उत्पादों को नहीं बेचने की हिदायत दी.

हांगकांग के बाद सिंगापुर की फूड एजेंसी ने भी एवरेस्ट फिश करी मसाला को बाजार से रिकॉल करने का निर्देश दिया. हालांकि एमडीएच ने दावा किया कि हांगकांग या सिंगापुर के फूड सेफ्टी रेगुलेटर्स से उसे कोई कम्युनिकेशन नहीं मिला है और ये खबरें गलत हैं.

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान में दूध के दाम में उबाल, 210 रुपये लीटर तक जा पहुंचे, चाय पीना भी हुआ दूभर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
खराब सामान बेचता है ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, लगा 6200 करोड़ का जुर्माना, आप तो नहीं करते यहां से शॉपिंग?
ITR Deadline Alert: अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
अब सिर्फ 9 दिन बचे, फटाफट फाइल करें अपना इनकम टैक्स रिटर्न; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Share Market: शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
शेयर बाजार में हड़कंप, चार दिन में 13 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान; क्याें घबराए निवेशक?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?
DDA का बड़ा ऐलान: दिल्ली में 25% डिस्काउंट पर Ready to Move फ्लैट्स, जानें किन्हें मिलेगा फायदा?

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget