एक्सप्लोरर

Income Tax Return: क्या आप भी खुद से भरना चाहते हैं आयकर रिटर्न, जानिए बिल्कुल आसान से स्टेप्स

Income Tax Return: अगर आप भी बचाना चाहते हैं CA का खर्चा और खुद से भरना चाहते हैं आयकर रिटर्न तो तुरंत नीचे तक ये खबर पढ़िए. इन आसान स्टेप्स से दाखिल हो जाएगा आपका रिटर्न.

Income Tax Return: हम बड़ी मेहनत करके पैसा कमाते हैं, ताकि हम अपना जीवन चला सके. इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना कारोबार जमाता है. इन तमाम लोगों को चाहे वो नौकरीपेशा हों या बिजनेस करते हैं, वो ITR से पूरी तरह से परिचित होंगे ही. हर साल वित्तीय वर्ष के खत्म होने पर इन लोगों को ITR भरना होता है, जिसके लिए उन्हें कई तरह के दस्तावेजों के साथ आयकर रिटर्न का पूरा फॉर्म भरना होता है.

इस साल ITR की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है. जैसे-जैसे ये तारीख नजदीक आती जाती है, हर कोई अपना आईटीआर भरने के लिए परेशान होता रहता है और इसी चक्कर में वो दूसरों से भी अपना आईटीआर भरवाता है. लेकिन हम आज कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपना आयकर रिटर्न खुद से ही भर सकते हैं. मतलब अब किसी से भरवाने की झंझट नहीं है न ही आपको इसके लिए सीए को पैसे देने पड़ेंगे.

Post Office Internet Banking: पोस्ट ऑफिस के खातों के लिए भी उठाया जा सकता है इंटरनेट बैंकिंग सुविधा का लाभ, जानिए कैसे करेंगे अप्लाई

Multibagger Stock: क्या आप भी ढूढ़ रहे हैं 3 महीनों में 36% मुनाफा देने वाला शेयर, यहां करिए निवेश हो सकता है बड़ा फायदा 

आसान स्टेप्स से भरें ITR

सबसे पहले आपको आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/login पर जाना पड़ेगा. फिर वहां आप अपना लॉगिन आईडी डालकर पासवर्ड भरिए. अगर आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, तो फॉरगेट पासवर्ड वाले विकल्प का इस्तेमाल करके नया पासवर्ड बना सकते हैं.

लॉगिन करने के बाद खुलने वाले पेज पर ई-फाइल का विकल्प चुनिए और वहां पर आयकर भरने वाले विकल्प को चुनें. इसके बाद आप वित्तीय वर्ष का चयन करें. फिर आपको दो विकल्प नजर आएंगे, जिसमें से आपको ऑनलाइन वाला विकल्प चुनकर, उसमें पर्सनल वाले विकल्प का चयन करें.

इन विकल्पों में से करें चुनाव

फिर आपके सामने ITR-1 और ITR-4 दो विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से सैलरी पाने वाले लोगों को आईटीआर-1 का चयन करना होता है. आपके सिस्टम पर एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें फॉर्म भरने के प्रकार में से 139(1) असली रिटर्न चुनिए.

फिर आपके पास एक और फॉर्म आएगा, जिसमें पूछी गई सारी जानकारियों के साथ आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी भरनी होगी. अगर फॉर्म में ऑफलाइन का विकल्प चुनते हैं, तो आपके पास फॉर्म डाउनलोड होने के बाद अटैच फाइल का विकल्प आता है. फॉर्म भरने के बाद आप ऑनलाइन वैरीफिकेशन का चयन कीजिए, जिसके बाद आपका फॉर्म पूरी तरह से भर जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget