एक्सप्लोरर

Income Tax Return: 26 दिसंबर तक 4.51 करोड़ रिटर्न हुए फाइल, आप भी जल्दी कर दें वरना देना पड़ेगा जुर्माना!

Income Tax Return Last Date: अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है तो आप 31 दिसंबर तक अपना आईटीआर फाइल कर दें नहीं तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है.

Income Tax Return: अगर आपने अभी तक अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है तो आप 31 दिसंबर तक अपना आईटीआर फाइल कर दें नहीं तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है. बता दें फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने वालों की संख्या 26 दिसंबर तक 4.51 करोड़ से भी अधिक हो चुकी है. इनकम टैक्स विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है.

छोटे करदाताओं ने भरा रिटर्न
आयकर विभाग ने सोमवार को बताया कि 26 दिसंबर तक जमा हुए आयकर रिटर्न में 2.44 करोड़ रिटर्न आईटीआर-1 फॉर्म हैं, जबकि 1.12 करोड़ रिटर्न आईटीआर-4 फॉर्म (सुगम) हैं. सहज और सुगम फॉर्म छोटे एवं मझोले करदाताओं के रिटर्न के लिए इस्तेमाल होते हैं.

सहज फॉर्म में 50 लाख तक की इनकम वाले शामिस
सहज फॉर्म का इस्तेमाल 50 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले व्यक्तिगत करदाता कर सकते हैं. वेतन और आवासीय संपत्ति से कमाई करने वाले करदाताओं को सहज फॉर्म भरना होता है. वहीं, सुगम फॉर्म के जरिये आयकर रिटर्न व्यक्तिगत करदाता, हिंदू अविभाजित परिवार और 50 लाख रुपये तक की कारोबारी आय वाले जमा कर सकते हैं.

पहले 31 जुलाई थी आखिरी तारीख
वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख पहले 31 जुलाई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया. रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक आने के साथ ही 26 दिसंबर तक कुल 4,51,95,418 रिटर्न जमा किए जा चुके हैं. इनमें 26 दिसंबर को भरे गए 8,77,721 रिटर्न भी शामिल हैं. वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कुल 5.95 करोड़ रिटर्न जमा किए गए थे.

किन डॉक्युमेंट की होगी जरूरत?
ITR फाइल करने के लिए आपको PAN, Aadhaar, बैंक अकाउंट नंबर, इन्वेस्टमेंट डिटेल्स और प्रूफ/सर्टिफिकेट, फॉर्म 16, फॉर्म 26 AS जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट की आपको जरूरत पड़ेगी.

इस वेबसाइट से भरें ITR
आपको बता दें व्यक्तिगत आईटीआर दाखिल करने की बढ़ाई गई समयसीमा 31 दिसंबर को खत्म हो रही है. आप सबसे पहले https://www.incometax.gov.in/iec/foportal पर लॉग इन करके अपना ITR फाइल कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?
Gold- Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, 0.48% की गिरावट के बाद 147270 रुपए पर पहुंचा भाव, खरीदारी का अच्छा मौका?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget