एक्सप्लोरर

ITR Refund Scam: टैक्सपेयर्स को आयकर विभाग ने किया सतर्क! आईटीआर रिफंड के नाम पर खाली हो रहा खाता, जानें कैसे

ITR Refund Scam: इनकम टैक्स विभाग ने एक नए तरह के स्कैम के बारे में जानकारी दी है. इस स्कैम का नाम है आईटीआर रिफंड स्कैम. इसके जरिए इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर लोगों के खाते खाली किए जा रहे हैं.

ITR Refund Scam: अगर आप टैक्सपेयर हैं और आपने इनकम टैक्स रिफंड के लिए फाइल किया है तो यह खबर आपके काम की है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करोड़ों करदाताओं के लिए अलर्ट जारी किया है. आयकर विभाग ने लोगों को इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर हो रही धोखाधड़ी के बारे में सतर्क किया है. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए विभाग ने कहा है कि आप इस तरह के कॉल और मैसेज से सावधान रहें, जिनमें आपको रिफंड देने के बारे में बताया जा रहा है.

इनकम टैक्स विभाग ने किया सावधान

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बारे में जानकारी साझा करते हुए इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट करके ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही विभाग ने स्कैम को पहचानकर रोकने के टिप्स के बारे में भी बताया है. विभाग ने बताया है कि किसी भी कॉल या पॉप अप मैसेज के जरिए टैक्सपेयर्स से संपर्क नहीं किया जाता है. इसके साथ ही विभाग ने कहा है कि अगर आपको इस तरह का मैसेज प्राप्त होता है तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें.

ओटीपी और बैंक डिटेल्स न करें शेयर

इसके साथ ही इनकम टैक्स विभाग के नाम पर Unverified  Sources के मैसेज पर बिलकुल भी विश्वास न करें. इसके साथ ही अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे ओटीपी, बैंक डिटेल्स, पैन नंबर और आधार डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें. इसके साथ ही अपने टैक्स का भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही करें.

विभाग के नाम पर आ रहे फेक मैसेज

आयकर विभाग ने बताया है कि आजकल स्कैमर्स इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर ठगी कर रहे हैं. इसके लिए वह लोगों को फेक मैसेज भेजते हैं जिसमें खाते में रिफंड देने की बात कही जाती है. इसके साथ ही एक लिंक शेयर किया जाता है जिसमें लोगों को अपनी जानकारी सत्यापित करने को कहते हैं. अगर आप इस लिंक पर क्लिक करते हैं और मांगी गई डिटेल्स देते हैं तो आप इससे ठगी का शिकार हो सकते हैं और आपका बैंक खाता खाली हो सकता है. पिछले कुछ दिनों में कई ऐसी शिकायतें सामने आई हैं.

इनकम टैक्स विभाग से करें शिकायत

अगर आपको भी इस तरह का मैसेज मिल रहा है तो आप इसकी शिकायत आयकर विभाग से कर सकते हैं. इसके लिए आप http://incometaxindia.gov.in/pages/report-phishing.aspx पर क्लिक करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके अलावा आप विभाग के हेल्पलाइन नंबर 18001030025/18004190025 पर भी कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

मार्क जुकरबर्ग ने घर में क्यों लगाई पत्नी की विशाल मूर्ति? सदियों पुराने इतिहास से है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
कहीं दिवालिया न हो जाए पाकिस्तान! देश पर 83 हजार अरब का उधार
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?
18000 करोड़ में अंबानी की कंपनी खरीदने जा रहा बैंक ऑफ अमेरिका, जानें किस बात की हुई डील?
CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे
CEO या मैनेजर के असली नंबर से आ सकता है पेमेंट का मैसेज, बॉस स्कैम से बचकर रहे

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget