एक्सप्लोरर

Income Tax Calculator: जानें कौन सी व्यवस्था आपके लिए होगी बेहतर, मदद करेगी ये कैलकुलेटर

New Tax Regime Vs Old Tax Regime: इनकम टैक्स भरने के लिए करदाताओं को अभी दो विकल्प मिलते हैं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इनमें से बेहतर विकल्प का चयन करने में मदद करने के लिए कैलकुलेटर की पेशकश की है.

इनकम टैक्स भरने वालों के लिए अभी दो विकल्प (Income Tax Regime) मौजूद हैं. एक विकल्प है, पहले से मौजूद पुरानी कर व्यवस्था यानी ओल्ड टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) और दूसरा विकल्प है नई कर व्यवस्था यानी न्यू टैक्स रिजीम (New Tax Regime) का. इस बार के बजट में सरकार ने नई कर व्यवस्था में कुछ बदलाव किया है, ताकि इसे अधिक आकर्षक बनाया जा सके. हालांकि दो विकल्पों के मौजूद होने से करदाताओं के सामने भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है, कि उनके लिए कौन सा विकल्प चुनना बेहतर है. ऐसे में सरकार ने करदाताओं की मदद के लिए एक टैक्स कैलकुलेटर (Income Tax Calculator) पेश किया है, जो आईटी डिपार्टमेंट (Income Tax Department) की वेबसाइट पर उपलब्ध है. इसकी मदद से आप दोनों टैक्स रिजीम के तहत अपनी सेविंग्स में तुलना कर अपने लिए बेहतर विकल्प का चयन कर सकते हैं. यह एसेसमेंट ईयर 2024-25 (AY 24-25) के लिए उपलब्ध है.

सबसे पहले मान लेते हैं कि दोनों टैक्स रिजीम के तहत Exempt अलाउंस को घटाने के बाद आपकी ग्रॉस सैलरी 10 लाख रुपए सालाना है. आपने होम लोन भी लिया हुआ है और उसके ब्याज के रूप में सालाना 2 लाख रुपए भरते हैं. इसके अलावा,  80C और 80D जैसे दूसरे Deductions/exemptions के रूप में 1.50 लाख रुपये क्लेम करते हैं.

Standard Deduction के बाद दोनों टैक्स व्यवस्था में आपकी सैलरी से इनकम घटकर 9,50,000 रुपये रह गई. Old Tax Regime में होम लोन के ब्याज के रूप में चुकाए गए पैसे इनकम से घटा दिए जाएंगे, तो पुरानी व्यवस्था में आपकी Gross Total Income 7 लाख 50 हजार रुपये रह जाएगी. जबकि नई टैक्स रिजीम में यह 9,50,000 रुपये ही रहेगी, क्योंकि इस विकल्प में होम लोन के ब्याज को छूट नहीं मिलती है. 1.50 लाख रुपये के डिडक्शन को क्लेम करने के बाद पुरानी व्यवस्था में टोटल इनकम 6 लाख रुपये बचेगी, जबकि नई टैक्स रिजीम में यह 9 लाख 50 हजार रुपये ही रहेगी.

पुरानी टैक्स व्यवस्था में 6,00,000 रुपये पर कुल Total Tax Liability 33,800 रुपये बनेगी, जबकि New Tax Regime में आपकी टैक्स देनदारी 54,600 रुपये होगी. ऐसे में ओल्ड टैक्स रिजीम को चुनने पर आपको 20,800 रुपये की बचत होगी...

अब मान लेते हैं कि आप जिस शहर में अभी नौकरी कर रहे हैं, वहां आप किराए पर रहते हैं. जबकि आपने इससे पहले किसी अन्य शहर में घर ले लिया था, जिसे आपने होम लोन लेकर खरीदा था और वहां अभी आपके परिवार के लोग रह रहे हैं. ऐसी स्थिति में आप होम लोन के ब्याज की छूट के साथ-साथ HRA भी क्लेम कर सकते हैं. मान लीजिए कंपनी से HRA के रूप में आपको साल में 1 लाख 60 रुपये मिलते हैं. ऐसे में इसका फायदा उठाने के बाद पुरानी कर व्यवस्था में आपकी टैक्स देनकारी शून्य हो जाएगी. इसका मतलब हुआ कि नई कर व्यवस्था की तुलना में पुरानी व्यवस्था को चुनने पर टैक्स के रूप में पूरे 54,600 रुपये की बचत होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget